Suhana Khan
Suhana Khan-Agastya Nanda Pics: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. अपनी फिल्मों और एक्टिंग स्किल्स के अलावा सुहाना अपने रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान फिलहाल अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा संग रिलेशनशिप में हैं. अब हाल ही में सुहाना और अगस्त्या के कुछ फोटोज सामने आए हैं, जिनमें यह दोनों स्टारकिड्स अलीबाग में स्थित शाहरुख खान के फॉर्महाउस की ओर रवाना होते दिख रहे हैं.