तेज बारिश में रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्या नंदा संग डिनर करने पहुंचीं सुहाना खान, मामा अभिषेक बच्चन भी दिखे साथ
तेज बारिश में रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्या नंदा संग डिनर करने पहुंचीं सुहाना खान, मामा अभिषेक बच्चन भी दिखे साथ
Suhana Khan Spotted With Agastya Nanda: सुहाना खान हाल ही में रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्या नंदा संग नजर आईं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
By: Pratibha Gaur |
Published: July 24 2024, 09:34 AM IST
रूमर्स बॉयफ्रेंड अगस्त्या नंदा संग पार्टी करती दिखीं सुहाना खान (Suhana Khan)
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा संग अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अनंत-राधिका की शादी में भी सुहाना और अगस्त्या साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आए थे तो वहीं न्यूयॉर्क में पार्टी के दौरान दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अब इसी बीच सुहाना और अगस्त्या बीती रात स्पॉट हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सुहाना और अगस्त्या के साथ नव्या नवेली और अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं।
2/10
Image credit: Viral Bhayani
अभिषेक बच्चन ने दी सुहाना और अगस्त्या को राइड
इन फोटोज में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन सुहाना खान और अगस्त्या नंदा को राइड दे रहे हैं।
3/10
Image credit: Viral Bhayani
भारी बारिश में डिनर करने निकले थे सुहाना खान और अगस्त्या नंदा
बता दें कि सुहाना और अगस्त्या भारी बारिश में डिनर करने निकले थे। इस दौरान उन्हें नव्या नंदा और अभिषेक बच्चन की भी कंपनी मिली।
Advertisement
4/10
Image credit: Viral Bhayani
अभिषेक बच्चन की गाड़ी में बैठते नजर आए अगस्त्या नंदा
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अगस्त्या नंदा अभिषेक बच्चन की गाड़ी में बैठ रहे हैं। फोटो में अगस्त्या ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी हुई है।
5/10
Image credit: Viral Bhayani
नव्या नंदा भी हुईं स्पॉट
नव्या नंदा भी शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और अगस्त्या नंदा के साथ डिनर करने निकली थीं। इस दौरान नव्या नंदा व्हाइट कलर के टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आईं।
6/10
Image credit: Viral Bhayani
पैप्स को देखकर स्माइल करते नजर आए अगस्त्या नंदा
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अगस्त्या नंदा पैप्स को देखकर स्माइल कर रहे हैं। अगस्त्या मामू अभिषेक के साथ फ्रंट सीट पर बैठे हैं।
Advertisement
7/10
Image credit: Viral Bhayani
'द आर्चीज' फिल्म में नजर आ चुके हैं सुहाना और अगस्त्या
बता दें कि सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा ने एक साथ जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
8/10
Image credit: Viral Bhayani
द आर्चीज की शूटिंग के दौरान प्यार में पड़े सुहाना और अगस्त्या
सुहाना खान और अगस्त्या नंदा 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान ही प्यार में पड़े थे। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री भी फैंस को खूब भायी थी।
9/10
Image credit: Viral Bhayani
ऐश्वर्या राय संग तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं अभिषेक बच्चन
बता दें कि एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों ऐश्वर्या राय संग अपने तलाक के रूमर्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी तक ना तो अभिषेक और ना ही ऐश्वर्या ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Advertisement
10/10
Image credit: Viral Bhayani
अनंत-राधिका की शादी में अलग-अलग दिखे थे ऐश्वर्या और अभिषेक
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग-अलग नजर आए थे। जहां ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या संग शादी में शिरकत की तो वहीं अभिषेक अपने परिवार के साथ शादी में पहुंचे थे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy