सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर कीं विक्रांत और शीतल की शादी की तस्वीरें
Sumona Chakravarti Photos Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) ने बीते शुक्रवार को गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी में परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बनी हुई हैं। खास बात तो यह है कि उनकी शादी में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) भी शामिल हुई थीं, जिन्होंने दूल्हा-दुल्हन के साथ एक से एक पोज तो दिए ही, साथ ही खूब रंग भी जमाया। सुमोना चक्रवर्ती ने विक्रांत और शीतल की शादी से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उनका लुक देखने लायक है।