इन 6 कॉमेडियन्स को टीवी पर नहीं मिल रहा काम
एक समय था जब टीवी पर कॉमेडियन्स का बोलबाला था। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से सामने आए कॉमेडियन्स को अलग-अलग शोज में देखा जाता था। इन सभी कॉमेडियन्स ने टीवी पर काम करने के साथ-साथ फिल्मों में भी हाथ आजमाया और खूब लोकप्रियता बटोरी। समय के साथ इनके दिन भी बदल गए और आज बहुत कम कॉमेडियन्स को ही टीवी पर काम मिल पा रहा है। कपिल शर्मा के शो को अगर छोड़ दिया जाए तो, लगभग सभी कॉमेडियन्स टीवी से दूर ही हैं। आइए अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही 6 कॉमेडियन्स के नाम बताएं, जिन्हें टीवी पर अब काम नहीं मिल रहा है।