Bollywood Life

हिंदी

Switch to English

BL
  • होम
  • बॉलीवुड न्यूज
  • टीवी न्यूज
  • साउथ गॉसिप
  • वेब स्टोरी
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • भोजपुरी
  • बॉक्स ऑफिस
  • इंटरव्यू
  • फिल्म रिव्यू हॉलीवुड न्यूज Celeb Movies
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Sushant Singh Rajput की मौत के बाद मिट्टी में मिली इन 16 सितारों की इज्जत, फैंस आज भी करते हैं थू-थू

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद मिट्टी में मिली इन 16 सितारों की इज्जत, फैंस आज भी करते हैं थू-थू

These 16 Celebs Brutally trolled by SSR warriors: अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने जमकर ट्रोल किया। इस लिस्ट में सलमान खान, अंकिता लोखंडे, शाहरुख खान, करण जौहर, रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, आदित्य चोपड़ा, भूषण कुमार, आलिया भट्ट, महेश भट्ट और सोनम कपूर जैसे सितारों का नाम शामिल है।

  • By Shivani Duksh
  • Published: January 21 2022, 13:42 PM IST
   
1/17
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए ये सितारे
Image credit: Instagram

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए ये सितारे

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अगर आज सुशांत सिंह राजपूत जिंदा होते तो उनकी उम्र 36 साल हो गई होती। आज फैंस नम आंखों के साथ सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस के बीच खूब हंगामा मचा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का इल्जाम लीवुड के कई सितारों पर लगा। यही वजह है जो बॉलीवुड के कई सितारे सुशांत सिंह राजपूत की वजह से ट्रोल हुए। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/17
सलमान खान (Salman Khan)
Image credit: Instagram

सलमान खान (Salman Khan)

सुशांत सिंह राजपूत का बुरा समय तब शुरू हुआ जब उनका सलमान खान से टकराव हुआ। फिल्म ड्राइव में सलमान खान सुशांत सिंह राजपूत की जगह सूरज पंचोली को लेना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने ये फिल्म छोड़ने से इनकार कर दिया। जिसका खामियाजा सुशांत सिंह राजपूत ने जान देकर भुगता। सलमान खान के बाद एक एक करके प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन करना शुरू कर दिया। यही वजह है जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों ने सबसे पहले सलमान खान पर निशाना साधा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान लोगों की निगाहों में विलेन बन गए थे।

3/17
करण जौहर (Karan Johar)
Image credit: Instagram

करण जौहर (Karan Johar)

दावा किया जाता है कि सबसे पहले करण जौहर ने ही सुशांत सिंह राजपूत से दुश्मनी मोल ली थी। सलमान खान की वजह से करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म ड्राइव से बाहर करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म छोड़ने से इनकार कर दिया। जिसके बाद करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत को उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी। करण जौहर ने बिना देर किए सुशांत सिंह राजपूत पर बैन लगा दिया था।

4/17
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)
Image credit: Instagram

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता लोखंडे ने नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अंकिता लोखंडे ने जमाने के सामने सुशांत सिंह राजपूत के गुनेहगारों का पर्दाफाश कर दिया था। हालांकि ऐसा करने के बाद भी अंकिता लोखंडे ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं। लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया था कि अंकिता लोखंडे ने पहले तो सुशांत सिंह राजपूत से दूरी बना ली। अब मौत के बाद वो सुशांत सिंह राजपूत के जरिए हेडलाइन में बने रहना चाहती हैं। अंकिता लोखंडे तो आज भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के गुस्से का शिकार हो जाती हैं।

5/17
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)
Image credit: Instagram

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खबर आई कि रिया चक्रवर्ती उनको ड्रग्स देती थीं। दावा तो ये भी किया जाता है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत पर जादू टोना करती थीं। ड्रग्स की वजह से रिया चक्रवर्ती कई महीने जेल की हवा खा चुकी हैं। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के गुस्से का सामना भी करना पड़ा था। लोग रिया चक्रवर्ती के नाम से भी नफरत करने लगे थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने रिया चक्रवर्ती के नाम को पूरी तरह से डुबोकर रख दिया।

6/17
सारा अली खान (Sara Ali Khan)
Image credit: Instagram

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

रिया चक्रवर्ती की अच्छी दोस्त सारा अली खान भी जमकर ट्रोल हो चुकी हैं। माना जाता है कि फिल्म केदारनाथ के दौरान सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस ने सारा अली खान को भी नहीं बख्शा। कई बार सारा अली खान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फैंस सारा अली खान को धोखेबाज बताने लगे थे।

7/17
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
Image credit: Instagram

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म गैंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कंगना रनौत ने बॉलीवुड में भेदभाव करने वालों के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की थी। ऐसे में कंगना रनौत लोगों के निशाने पर आ गई थीं। लोगों का मानना था कि कंगना रनौत लाइमलाइट बटोरने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत का इस्तेमाल कर रही हैं।

8/17
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
Image credit: Instagram

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

एक अवॉर्ड शो में शाहरुख खान ने मजाक मजाक में सुशांत सिंह राजपूत को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ये वीडियो आग की तरह फैल गया। जिसके बाद शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के निशाने पर आ गए। फैंस ने शाहरुख खान को खूब खरीखोटी सुनाई थी।

9/17
भूषण कुमार (Bhushan Kumar)
Image credit: Instagram

भूषण कुमार (Bhushan Kumar)

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान से विवाद होने के बाद भूषण कुमार ने भी सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया था। जब फैंस को ये बात पता चली तो लोगों ने भूषण कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया।

10/17
संदीप सिंह (Sandip Ssingh)
Image credit: Instagram

संदीप सिंह (Sandip Ssingh)

लोगों ने तो सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त को भी नहीं छोड़ा। सुसांत सिंह राजपूत को अपना अच्छा दोस्त बताने वाले प्रोड्यूसर संदीप सिंह भी फैंस के निशाने पर आ चुके हैं। अंकिता लोखंडे का साथ देने की वजह से लोगों ने संदीप सिंह को भी खरीखोटी सुनाई थी।

11/17
महेश भट्ट (Mahesh Bhatt)
Image credit: Instagram

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt)

रिया चक्रव्रती को सपोर्ट करने की वजह से महेश भट्ट भी लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। दावा किया जाता है कि महेश भट्ट ने रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत से दूर रहने के लिए कहा था। ऐसे में लोगों ने महेश भट्ट को भी नहीं बख्शा। लोगों ने महेश भट्ट को जमाने के सामने खूब जलील किया। कई महीनों तक महेश भट्ट सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं।

12/17
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
Image credit: Instagram

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने के चक्कर में आलिया भट्ट भी बुरा भंस गई थीं। फैंस आलिया भट्ट को नेपोटिज्म की फसल बताने लगे थे। इतना ही नहीं आलिया भट्ट अपनी हर एक पोस्ट पर ट्रोल होने लग गई थीं। लोगों की नफरत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आलिया भट्ट की फिल्म सड़क बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। सुशांत के फैंस ने के गुस्से ने आलिया भट्ट की फिल्म को तबाह कर दिया।

13/17
सोनम कपूर (Sonam Kapoor)
Image credit: Instagram

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनम कपूर ने नेपोटिज्म की बात को खारिज करने की कोशिश की थी। इसके अलावा सोनम कपूर ने उन लोगों पर भी निशाना साधा था जो कि रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बता रहे थे। बस फिर क्या था… लोगों ने सोनम कपूर को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सोनम कपूर की जमकर लताड़ लगाई। हाल तो ये हो गए थे कि सोनम कपूर ने अपने कमेंट सेक्शन को ही बंद कर दिया था।

14/17
शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar)
Image credit: Instagram

शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar)

रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करके शिबानी दांडेकर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। उस दौरान शिबानी दांडेकर ने अंकिता लोखंडे को सबक सिखाने की कोशिश की थी। हालांकि अंकिता लोखंडे की जगह शिबानी दांडेकर ही बुरा फंस गई थीं। लोगों ने शिबानी दांडेकर की सोशल मीडिया पर खूब क्लास लगाई थी।

15/17
आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra)
Image credit: Instagram

आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra)

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने भी सुशांत सिंह राजपूत से दुश्मनी मोल ली थी। करण जौहर की वजह से आदित्य चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया था। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस ने आदित्य चोपड़ा को भी नहीं छोड़ा था। लोग आदित्य चोपड़ा पर नेपोटिज्म करने के आरोप लगाते नजर आए थे।

16/17
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)
Image credit: Instagram

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के उन प्रोड्यूसर्स में से एक हैं जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को किसी और सितारे के साथ रिप्लेस कर दिया था। जैसे ही फैंस को ये बात पता चली कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत का पत्ता साफ किया है वैसे ही लोग बॉलीवुड के इस प्रोड्यूसर पर बरस गए। लोगों ने संजय लीला भंसाली को जमकर ट्रोल किया।

17/17
साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala)
Image credit: Instagram

साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala)

आदित्य चोपड़ा की तरह ही साजिद नाडियाडवाला ने भी सुशांत सिंह राजपूत से किनारा कर लिया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस ने साजिद नाडियाडवाला को भी अच्छा सबक सिखाया था।

Advertisement
Advertisement

लेटेस्टन्यूज

'धाकड़' की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी की शरण में कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने शेयर किए फोटोज

'धाकड़' की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी की शरण में कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने शेयर किए फोटोज

क्रिसमस 2023 पर धमाका करेगी विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की Kushi, मेकर्स ने जारी किया धमाकेदार मोशन पोस्टर

क्रिसमस 2023 पर धमाका करेगी विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की Kushi, मेकर्स ने जारी किया धमाकेदार मोशन पोस्टर

KGF 2 Hindi Box Office Collection Day 32: यश की फिल्म अब भी कर रही है ताबड़तोड़ कमाई, 32वें दिन कमाए इतने करोड़

KGF 2 Hindi Box Office Collection Day 32: यश की फिल्म अब भी कर रही है ताबड़तोड़ कमाई, 32वें दिन कमाए इतने करोड़

नागिन 6 के इन 5 सितारों को एक्टिंग सीखने की सलाह दे रहे हैं फैंस, घटिया परफॉर्मेंस ने बढ़ाया सिरदर्द

नागिन 6 के इन 5 सितारों को एक्टिंग सीखने की सलाह दे रहे हैं फैंस, घटिया परफॉर्मेंस ने बढ़ाया सिरदर्द

रोहित शेट्‌टी की वेब सीरीज के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बहाया खून, वीडियो-फोटो शेयर कर एक्टर ने दिखाई अपनी चोट

रोहित शेट्‌टी की वेब सीरीज के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बहाया खून, वीडियो-फोटो शेयर कर एक्टर ने दिखाई अपनी चोट

Hera Pheri 3: तीसरी किश्त के लिए परेश रावल ने चार्ज की मुंहमांगी रकम !! मेकर्स के भी छूटे पसीने

Hera Pheri 3: तीसरी किश्त के लिए परेश रावल ने चार्ज की मुंहमांगी रकम !! मेकर्स के भी छूटे पसीने

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: जेल से बाहर आएगा सई का सिरफिरा आशिक, च्वहाण परिवार की इज्जत होगी नीलाम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: जेल से बाहर आएगा सई का सिरफिरा आशिक, च्वहाण परिवार की इज्जत होगी नीलाम

अमिताभ बच्चन को देर से जागने पर ट्रोल्स ने कहा 'बुढ़ऊ', बिग बी ने जवाब देकर जीत लिया दिल

अमिताभ बच्चन को देर से जागने पर ट्रोल्स ने कहा 'बुढ़ऊ', बिग बी ने जवाब देकर जीत लिया दिल

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान के बाद Shehnaaz Gill का लुक हुआ लीक? वीडियो हुआ वायरल

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान के बाद Shehnaaz Gill का लुक हुआ लीक? वीडियो हुआ वायरल

Anupamaa Spoiler: अपने भाई की शादी छोड़कर यूएस भागेगी मालविका, घोड़ी चढ़ने से इनकार करेगा अनुज

Anupamaa Spoiler: अपने भाई की शादी छोड़कर यूएस भागेगी मालविका, घोड़ी चढ़ने से इनकार करेगा अनुज

Advertisement

Copyright © 2022 India Dot Com Private Limited. All rights reserved.

Bollywood Life Logo

#bollywood_life
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy policy
  • Contact Us
  • Archives
Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50