सुष्मिता सेन से पहले ये एक्टर्स बने ट्रांसजेंडर
Bollywood Actor Transgender Roles: बॉलीवुड की दुनिया में कलाकार हर तरह का किरदार निभाते हैं। फिल्मों में हीरो और हिरोइन तो हर कोई बनता है, लेकिन कुछ किरदार फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों सुष्मिता सेन अपनी सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं और इसकी वजह सीरीज में उनका रोल है। 'ताली' में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगी। सीरीज में एक्ट्रेस का लुक काफी धांसू होगा, जिसकी झलक फैंस देख चुके हैं। हालांकि, सुष्मिता सेन से पहले कई एक्टर्स ने भी ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।