Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Kajal Pisal On Playing Dayaben Role In Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन काफी सालों से नजर नहीं आ रही हैं. दयाबेन को गए हुए छह साल हो गए हैं और ये रोल दिशा वकानी निभा रही थीं. दिशा वकानी ने प्रेग्नेंसी की मैटरनिटी लीव के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. इतने सालों में कई एक्ट्रेसेस के नाम दयाबेन के रोल के लिए सामने आए. अब दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस काजल पिसल दयाबेन का रोल निभा सकती हैं, लेकिन इन खबरों पर अब काजल पिसल ने चुप्पी तोड़ी है.