50 की उम्र के बाद भी नहीं थमी इन हसीनाओं की बोल्डनेस, किसी ने 74 की उम्र में किया लिपलॉक, तो किसी ने दिया इंटीमेट सीन
50 की उम्र के बाद भी नहीं थमी इन हसीनाओं की बोल्डनेस, किसी ने 74 की उम्र में किया लिपलॉक, तो किसी ने दिया इंटीमेट सीन
बॉलीवुड में आपने आमतौर पर यंग एक्ट्रेसेज को बोल्ड और इंटीमेट सीन करते देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं, यहां कुछ दिग्गज अभिनेत्रियों ने इस धारणा को तोड़कर, 50 की उम्र पार करने के बाद भी बड़े पर्दे और ओटीटी पर बोल्ड सीन्स देकर हैरान कर दिया था.
बॉलीवुड में आपने आमतौर पर यंग एक्ट्रेसेज को बोल्ड और इंटीमेट सीन करते देखा होगा है, लेकिन क्या आप जानते हैं, यहां कुछ दिग्गज अभिनेत्रियों ने इस धारणा को तोड़कर नई मिसाल पेश की है, उनके लिए उम्र तो सिर्फ एक नंबर है. 50 की उम्र पार कर चुकी इन हसीनाओं ने बड़े पर्दे और ओटीटी पर बोल्ड सीन्स देकर हैरान कर दिया था. आइए जानते हैं, वो कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस हैं?
2/8
Bollywood Bold Actresses
इस लिस्ट में पहला नाम जिस एक्ट्रेस का आता है, वो नीना गुप्ता हैं, उन्होंने 'खुजली' में जैकी श्रॉफ संग इंटीमेट सीन देकर तहलका मचा दिया था. नीना गुप्ता हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन जब उन्होंने फिल्म 'खुजली' में एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ इंटीमेट सीन दिया था, तो दर्शक चौंक गए थे. नीना ने इस सीन को इतनी सहजता और सच्चाई से निभाया कि यह चर्चा का विषय बन गया था.
3/8
Tabu Bold Scene
दूसरा नाम लिस्ट में तब्बू का जुड़ता है, जिन्होंने 'ड्यून पार्ट 2' में चौंकाने वाली बोल्डनेस दिखाकर फैंस को हैरान कर दिया था. बता दें, तब्बू अपने करियर में कई यादगार किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून पार्ट 2' में उन्होंने कुछ इंटीमेट सीन्स दिए थे, जो उनके फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग था. तब्बू ने अपने किरदार के साथ न्याय करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया था, कि उम्र उनके लिए कोई सीमा नहीं है.
Advertisement
4/8
Bollywood Actresses Intimate Scenes
इस लिस्ट में तीसरा नाम सुष्मिता सेन का आता है, उन्होंने 'आर्या' में एक्शन, इमोशन और बोल्ड सीन्स देकर सभी को हैरान कर दिया था. बता दें, पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' में एक मजबूत महिला का किरदार निभाया था. करीब 50 की उम्र में उन्होंने अपने किरदार को इतनी निडरता से निभाया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार और सपोर्ट दिया था.
5/8
Shabana Azmi Bold Scene
लिस्ट में चौथा नाम शबाना आजमी का आता है, जिन्होंने 74 की उम्र में ऑनस्क्रीन लिपलॉक किया था, जी हां उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के साथ एक लिपलॉक सीन दिया था, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया था. फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी, और इस सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं.
6/8
Senior Actresses Bold Roles
पांचवां नाम लिस्ट में मनीषा कोइराला का जुड़ता है, जिन्होंने 'हीरामंडी' में रॉयल लुक के साथ बोल्डनेस भी दिखाई थी. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था, लेकिन उनके निभाए गए बोल्ड सीन्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थीं.
Advertisement
7/8
Bold Scenes After 50
इन सभी एक्ट्रेसेस ने 50 के पार होने के बाद भी सिल्वर स्क्रीन पर जिस मजबूती से अपनी अपने रोल के साथ न्या किया, वो काबिलेतारीफ है. उन्होंने यह साबित कर दिया, कि अभिनय और किरदार को निभाने की कोई उम्र नहीं होती.
8/8
Veteran Actresses Bold Roles
बहरहाल, चाहे ये एक्ट्रेस 50 की हों या 74 की अगर कहानी की मांग है, कि बोल्ड और इंटीमेट सीन देना है, तो इन अदाकारा ने अपने हुनर के दमपर बड़े पर्दे पर उस किरदार के साथ न्याय किया, उनकी हिम्मत नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए एक इंस्पीरेशन हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy