कौन है ये बॉलीवुड हसीना, जो खूबसूरती ही नहीं दौलत में भी देती है Aishwarya Rai को टक्कर? 1 फिल्म के लिए चार्ज करती हैं करोड़ों
कौन है ये बॉलीवुड हसीना, जो खूबसूरती ही नहीं दौलत में भी देती है Aishwarya Rai को टक्कर? 1 फिल्म के लिए चार्ज करती हैं करोड़ों
Bollywood Actress: बॉलीवुड में कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपने टैलेंट ही नहीं बल्कि खूबसूरती से भी इंडस्ट्री पर राज करती हैं. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरती और दौलत दोनों में ही ऐश्वर्या राय को कड़ी टक्कर देती है.
By: Sadhna Mishra |
Published: December 20 2025, 06:45 PM IST
कौन है ये बॉलीवुड हसीना, जो खूबसूरती ही नहीं दौलत में भी देती है Aishwarya Rai को टक्कर?
Bollywood Actress: चमकती लाइटें, कातिलाना अदाएं और गजब का कॉन्फिडेंस... बॉलीवुड में यूं तो हसीनाओं की कमी नहीं है, लेकिन एक ऐसी अदाकारा भी है, जिसने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग, डांसिंग और बेमिशाल फैशन सेंस से पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है. उसका नाम न सिर्फ साउथ में टॉप पर है बल्कि बॉलीवुड (Bollywood) में भी इन दिनों उसके चर्चे हैं.
2/10
खूबसूरती में ऐश्वर्या राय को कौन सी हसीना देती हैं टक्कर?
दरअसल, जब भी हम खूबसूरती की मिसाल देते हैं, तो जुबां पर सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय का आता है, लेकिन आज हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि, साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक तहलका मचाने वाली तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हैं.
3/10
Tamannaah Bhatia का जन्म कहां हुआ था?
21 दिसंबर 1989 को मुंबई में जन्मीं तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia Birthday) बस कुछ ही घंटों बाद अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं. इतनी कम उम्र में ही तमन्ना ने न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में अपने नाम का परचम लहराया है, बल्कि वह अब बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा रही हैं.
Advertisement
4/10
म्यूजिक वीडियो से धमाल मचा चुकी हैं तमन्ना
फिल्मों में कदम रखने से पहले तमन्ना भाटिया को साल 2005 में अभिजीत सावंत के म्यूजिक वीडियो 'लफ्जों' में नोटिस किया गया था. इस वीडियो में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया.
5/10
Tamannaah Bhatia की डेब्यू फिल्म कौन सी है?
इसके बाद साल 2006 में तमन्ना भाटिया के हाथ तेलुगु फिल्म 'श्री' लगी और यहीं से उनका एक्टिंग डेब्यू हुआ. इसी साल उन्हें 'केदी' में भी देखा गया और इन दो फिल्मों में उन्होंने ऐसा जलवा दिखाया की फिर उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी और वह हर डायरेक्टर की पहली पसंद बन गई.
6/10
करियर की शुरुआत में किए छोटे-मोटे रोल्स
करियर की शुरुआत में छोटे-मोटे रोल्स करने वाली तमन्ना भाटिया आज साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम हैं. आज वह अपने टैलेंट के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी पूरे देश में जानी जाती हैं.
Advertisement
7/10
इन फिल्मों में दिखा चुकी हैं कमाल
उन्होंने 'हंसी तो फंसी', 'बाहुबली', 'बाहुबली 2', 'जेलर' और 'अरनमनई 4' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. भले ही एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और फैशन के चर्चे खूब देखने को मिलते हैं.
8/10
तमन्ना भाटिया के Item Songs
तमन्ना भाटिया न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उन्होंने कई आइटम सॉन्ग में ऐसे डांस मूव्स दिखाए हैं, जो दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं. तमन्ना ने 'अचाचो', 'आज की रात', 'नशा', ताकी ताकी' और 'पिया के बाजार' जैसे आइटम नंबर्स से खूब नाम कमाया है.
9/10
कितनी है तमन्ना भाटिया की नेटवर्थ?
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग, डांसिंग, फैशन सेंस और खूबसूरती से चर्चा में रहने वाली तमन्ना भाटिया दौलत के मामले में भी कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं. GQ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस 120 करोड़ की मालकिन हैं.
Advertisement
10/10
'बाहुबली 2' के लिए तमन्ना ने कितनी फीस ली थी?
वहीं अगर बात करें तमन्ना भाटिया के फीस की तो, वह एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं. GQ की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया ने 'बाहुबली 2' के लिए 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूल की थी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy