तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट तस्वीरों पर विजय वर्मा ने बरसाया प्यार
तमन्ना भाटिया इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर आउट हुआ है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बीच तमन्ना भाटिया ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। खास बात तो यह है कि तमन्ना भाटिया की इन फोटोज पर उनके बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने भी रिएक्ट किया है। आइए नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर....