'तारक मेहता...' के एक्टर ने किया काफी स्ट्रगल
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले तमाम स्टार्स इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है और उसके बाद अपना मुकाम हासिल किया है. ऐसे ही एक एक्टर हैं जो टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में पहचाना जाते हैं, उनकी भी संघर्ष भरी कहानी रही है. उन्होंने घर चलाने के लिए कपड़े की दुकान पर नौकरी भी की है. इस एक्टर ने एक बार खुद के गरीबी भरे दिन और शर्मिंदगी भरे पल का जिक्र किया था. आइए जानते हैं कि ये एक्टर कौन है और उनकी कहानी क्या है.