salman khan (1)
बॉलीवुड में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं. भाईजान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार और ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं. लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि इनकी टॉप फिल्में रीमेक होती हैं. आइए जानते हैं…
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान की लगभग सभी फिल्में सुपरहिट होती हैं. लेकिन सलमान की ये फिल्में उनकी ऑरिजनल स्टोरी नहीं है. ये फिल्में दूसरी फिल्मों का हिंदी रीमेक है.
बॉलीवुड में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं. भाईजान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार और ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं. लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि इनकी टॉप फिल्में रीमेक होती हैं. आइए जानते हैं…
तेरे नाम- यह फिल्म साल 2003 में आई थी. यह एक लव स्टोरी फिल्म थी. फिल्म के डायलॉग और गाने बहुत वायरल हुए थे. यह फिल्म 1999 में आई तमिल फिल्म 'सेतु' का हिंदी रीमेक थी.
वॉन्टेड- यह फिल्म साल 2009 में आई थी. इसमें एक्शन का तगड़ा डोज है. इस फिल्म की कहानी 2006 में आई तेलुगू फिल्म 'पोकिरी' से ली गई है. इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था.
बॉडीगार्ड- यह फिल्म साल 2011 में आई थी. यह फिल्म भी बहुत हिट रही थी. लोगों ने इस फिल्म और इसके गाने को बहुत पसंद किया था. यह फिल्म मलयालम फिल्म की रीमेक थी.
किक- सलमान खान की किक फिल्म साल 2014 में आई थी. इस फिल्म की कहानी भी लोगों को पसंद आई थी. यह फिल्म 2009 में आई तेलुगू फिल्म की रीमेक थी.
जुड़वा- सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ भी रीमेक स्टोरी है. यह फिल्म 1994 में आई तेलुगु फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ से लिया गया है. इसे हिंदी भाषी लोगों ने बहुत पसंद किया था.
किसी का भाई किसी की जान- सलमान खान और पूजा हेगड़े की यह फिल्म साल 2023 में आई थी. भाईजान की यह फिल्म भी तमिल फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है.
जय हो- सलमान की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म की कहानी भी लोगों को बहुत पसदं आई थी. यह तेलुगू फिल्म स्टैलिन का रीमेक था.
Enroll for our free updates