कितनी संपत्ति के मालिक हैं Thalapathy Vijay? समुद्र किनारे बंगला, करोड़ों की गाड़ियां... शाही ठाठ उड़ा देगा आपके होश
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Thalapathy Vijay? समुद्र किनारे बंगला, करोड़ों की गाड़ियां... शाही ठाठ उड़ा देगा आपके होश
Thalapathy Vijay Net Worth: साउथ स्टार थलपति विजय सिर्फ साउथ के जाने-माने एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी है. आइए जानते हैं एक्टर की नेट वर्थ कितनी है.
By: Sadhna Mishra |
Published: September 28 2025, 04:11 PM IST
Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु के करूर में शनिवार 27 सितंबर, 2025 की शाम अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की राजनीतिक रैली में हुई दुखद भगदड़ में करीब 40 लोगों की मौत हो गई. वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद एक्टर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. विजय साउथ के न सिर्फ जाने-माने एक्टर हैं बल्कि वह सबसे अमीर अभिनेताओं (South Richest Actor) की लिस्ट में भी शामिल है. कई मीडिया रिपोर्ट्स और बीते साल आई फॉर्च्यून इंडिया के मुताबिक देश में FY24 में सबसे ज्यादा एडवांस्ड टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बाद विजय (Vijay) दूसरे स्थान पर थे. आइए जानते हैं विजय कितनी संपत्ति के मालिक हैं.
2/9
एक फिल्म के लिए लेते हैं रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फीस
सबसे पहले हम एक्टर की कमाई के बारे में बात करते हैं. इस मामले में विजय बॉलीवुड के बड़े सितारों को भी टक्कर देते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी हर एक फिल्म के लिए 130 करोड़ से 200 करोड़ तक की भारी-भरकम फीस चार्ज करते हैं. उनकी पिछली फिल्म GOAT (The Greatest Of All Time) के लिए उन्हें कथित तौर पर लगभग 200 करोड़ रुपए की मोटी रकम मिली थी, जिसका खुलासा प्रोड्यूसर ने खुद किया था.
3/9
Shah Rukh के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े एडवांस टैक्सपेयर
विजय (Thalapathy Vijay) की कमाई का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह देश के टॉप टैक्सपेयर्स में शामिल हैं. फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, FY24 में सबसे ज्यादा एडवांस्ड टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में विजय का नाम शाहरुख खान (92 करोड़) के ठीक बाद दूसरे स्थान पर था, जहां उन्होंने 80 करोड़ का भारी-भरकम टैक्स भर था.
Advertisement
4/9
समुद्र किनारे है महल जैसा बंगला
विजय (Thalapathy Vijay Net Worth) चेन्नई के नीलांकरई में समुद्र किनारे बने एक बेहद आलीशान बंगले के मालिक हैं. यह सफेद महलनुमा घर हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के बीच हाउस से प्रेरित बताया जाता है. कैसुआरिना ड्राइव पर स्थित यह प्रॉपर्टी उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल सबूत है.
5/9
इन सुपरकारों का है कलेक्शन
विजय सिर्फ आलीशान घर ही नहीं, बल्कि महंगी और लग्जरी कारों का भी शानदार कलेक्शन रखते हैं. उनके गैराज में रोल्स रॉयल घोस्ट जैसी अल्ट्रा-लग्जरी कारें शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास BMW X5-X6, Audi A8 L, Range Rover Evoque और Mercedes Benz जैसी कई गाड़ियां भी हैं.
6/9
फिल्मों के अलावा कहां से होती है विजय की मोटी कमाई
विजय की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं है, बल्कि वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी मोटी कमाई करते हैं. वह Coca-Cola और Sunfeast जैसेकई बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं. इन विज्ञापनों और रियल एस्टेट समेत कई अन्य बिजनेस वेंचर्स में निवेश से भी उनकी कुल नेटवर्थ में लगातार इजाफा होता रहता है.
Advertisement
7/9
कितनी है विजय की कुल संपत्ति?
वहीं अगर बात करें विजय की नेट वर्थ की, तो तमाम रिपोर्ट्स में फोर्ब्स के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि, विजय थलपति की कुल संपत्ति करीब 474 करोड़ रुपए है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा फिल्मों के जरिए होने वाली इनकम का है.
8/9
विजय की राजनीतिक रैली में जानलेवा भगदड़
सुपरस्टार से नेता बने विजय की हालिया राजनीतिक रैली में एक दुखद और जानलेवा भगदड़ मच गई. करूर जिले में हुई इस दुर्घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 95 से अधिक लोग घायल हैं. इस घटना से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत पर एक गहरा सदमा लगा है.
9/9
कैसे मची रैली में भगदड़?
इस भगदड़ के पीछे की वजह 1,00,000 लोगों की बेकाबू भीड़ और एक 9 साल की बच्ची के लापता होने की अफवाह को बताया जा रहा है. बच्ची को ढूंढने की हड़बड़ी में भीड़ एक दिशा में तेजी से भागी, जिससे स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई और इतना बड़ा हादसा हो गया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy