टाइगर श्रॉफ के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट वीकेंड ओपनर बनी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्मों से दिखा दिया है कि वो आने वाले वक्त के सुपरस्टार हैं। यही कारण है कि बड़े-बड़े फिल्मकार उनके साथ काम करने के लिए बेताब हैं। अगर बात टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की करें तो यह मात्र 3 दिनों में ही उनके करियर की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट वीकेंड ओपनर बन गई है।