ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Today TV News 24 January: 'शेरदिल-शेरगिल' पर 4 महीने में ही लगा ताला, एक फ्रेम में नजर आईं TV की चहेती नागिनें

Today TV News 24 January: 'शेरदिल-शेरगिल' पर 4 महीने में ही लगा ताला, एक फ्रेम में नजर आईं TV की चहेती नागिनें

Today TV News 24 January: 'दुर्गा और चारू' में जल्द ही जान खान की एंट्री हो सकती है तो वहीं 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में भी नीति टेलर के अलावा एक्ट्रेस रिया शर्मा कदम रख सकती हैं। इससे इतर 'नागिन 6' के सेट पर सभी नागिनें एक फ्रेम में नजर आईं, जिससे जुड़ी फोटो भी खूब वायरल हो रही है।

By: Ashna Malik  |  Published: January 24 2023, 05:03 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
24 जनवरी से जुड़ी टीवी की पांच बड़ी खबरें
1/6

24 जनवरी से जुड़ी टीवी की पांच बड़ी खबरें

टीवी की दुनिया में रोजाना की तरह आज भी कई बड़ी खबरें देखने और सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ कहा जा रहा है कि 'दुर्गा और चारू' में जल्द ही जान खान की एंट्री हो सकती है तो वहीं 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में भी नीति टेलर के अलावा एक्ट्रेस रिया शर्मा कदम रख सकती हैं। इससे इतर 'नागिन 6' के सेट पर सभी नागिनें एक फ्रेम में नजर आईं, जिससे जुड़ी फोटो भी खूब वायरल हो रही है। कुछ ऐसी ही खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं तो चलिए एक नजर डालते हैं आज की इन बड़ी खबरों पर-

नीति टेलर के बाद अब रिया शर्मा रखेंगी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में कदम
2/6

नीति टेलर के बाद अब रिया शर्मा रखेंगी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में कदम

नीति टेलर को लेकर कहा जा रहा था कि वह 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में जनरेशन लीप के बाद लीड एक्ट्रेस का किरदार अदा करेंगी। वहीं अब शो को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस रिया शर्मा भी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में कदम रख सकती हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि वह शो में क्या किरदार अदा करेंगी।

'दुर्गा और चारू' में होगी जान खान की एंट्री
3/6

'दुर्गा और चारू' में होगी जान खान की एंट्री

टीवी सीरियल 'दुर्गा और चारू' को लेकर कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही लीप आ सकता है। जहां पहले टीना दत्ता और कनिका मान की शो में एंट्री की खबरें आई थीं तो वहीं अब एक्टर जान खान को लेकर कहा जा रहा है कि वह 'दुर्गा और चारू' में कदम रख सकते हैं। उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक्टर को मॉक शूट के लिए बुलाया गया था और उन्होंने अपना टेस्ट भी बखूबी दिया है। अगर चीजें सही रहीं तो जान खान को 'दुर्गा और चारू' में कास्ट किया जा सकता है।

Advertisement
दर्शक से झगड़ा मोल ले बैठीं करिश्मा सावंत
4/6

दर्शक से झगड़ा मोल ले बैठीं करिश्मा सावंत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आरोही यानी करिश्मा सावंत एक दर्शक के साथ बहस कर बैठीं। दरअसल, उस यूजर ने करिश्मा के वीडियो पर जोकर वाला इमोजी साझा कर रिएक्शन दिया। यह बात करिश्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने यूजर की फोटो शेयर कर बदले में उसका मजाक बना दिया। मामला यहीं नहीं थमा, जब यूजर ने लिखा कि वह केवल उनकी आलोचना कर रही है तो करिश्मा ने जवाब दिया, "आप अपने चेहरे जैसा इमोजी इस्तेमाल कर रहे हो और आपको लगता है कि मैं ऐस दिखती हूं? पहले बात करने का तरीका सीखो।" करिश्मा सावंत का यह तरीका 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों को पसंद नहीं आया और वह जमकर अब एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

4 महीने में ही बंद होने जा रहा है 'शेरदिल-शेरगिल'
5/6

4 महीने में ही बंद होने जा रहा है 'शेरदिल-शेरगिल'

एक्ट्रेस सुरभि चंदना और एक्टर धीरज धूपर का 'शेरदिल और शेरगिल' जल्द ही बंद होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो 10 फरवरी को बंद हो जाएगा और उसकी जगह कोई दूसरा सीरियल ले लेगा। बता दें कि 'शेरदिल और शेरगिल' सितंबर में शुरू हुआ था।

एक साथ नजर आईं टीवी की दमदार नागिनें
6/6

एक साथ नजर आईं टीवी की दमदार नागिनें

टीवी सीरियल 'नागिन 6' में जल्द ही सभी नागिनों को एक साथ दिखाया जाएगा। खास बात तो यह है कि इससे जुड़ी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने 'नागिन 6' के सेट से एक फोटो शेयर की है, जिसमें सभी नागिनें साथ नजर आईं। फोटो में अनीता हसनंदानी, अदा खान, तेजस्वी प्रकाश और महक चहल साथ पोज देती दिखाई दीं। इसे शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, "ताजा ताजा गर्म गर्म नागिन के सेट से।"

Tags Anita Hassanandani Entertainment Gossips Entertainment News Karishma Sawant Naagin 6 Niti Taylor Rhea Sharma sherdil shergill Tejasswi Prakash TV Gossips TV News Zaan Khan
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

शॉकिंग खुलासा: Deepika Padukone के पिता प्रकाश ने सालों पहले 'बहन' संग की शादी, विदेश में जाकर बसाया घर

Zee 24 Ghanta Ananya Samman 2026 के मंच पर गूंजेंगी उन हीरोज की कहानियां, जिन्होंने अंधेरे में जलाया उम्मीद की दीया!

O Romeo: हुसैन उस्तरा नहीं बल्कि इस किताब से इंस्पायर है शाहिद कपूर की फिल्म की कहानी? सच जानकर लगेगा झटका

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.