Today TV News 30 October 2022: जानिए दिनभर की टीवी की 5 बड़ी खबरें
टीवी की दुनिया में आज भी काफी कुछ हो रहा है। जहां एक तरफ टीवी सितारे छठ पूजा मना रहे हैं। तो वहीं रतन राजपूत को छठ न मना पाने का अफसोस हो रहा है। दूसरी तरफ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा जा पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों हसीनाओं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खबर तो ये भी है कि चारू असोपा अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। इसके अलावा श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आज टीवी की कौन सी खबरें धमाल मचा रही हैं।