'मिर्जापुर' से भी खतरनाक हैं ये 7 Web Series
Top 7 Indian Political Drama Web Series: अब वो जमाना गया जब लोग मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में फिल्मों (Movies) के रिलीज होने का इंतजार करते थे. अब ओटीटी (OTT) का दौर है और हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें क्राइम थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस जैसी कई सीरीज होती हैं. ऐसे में अगर आप सत्ता का नशा, चालों की बिसात और राजों की दुनिया... यानी पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो OTT अमेजन प्राइम वीडियो पर राजनीति (Politics) के काले सच को सामने लाने वाले इन 7 वेब सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.