ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • प्यार की वो अधूरी कहानियां जिन्हें देख आंसू रोकना होगा मुश्किल, बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों की एंडिंग चीर देगी आपका दिल

प्यार की वो अधूरी कहानियां जिन्हें देख आंसू रोकना होगा मुश्किल, बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों की एंडिंग चीर देगी आपका दिल

Emotional Love Story Movies: असल जिंदगी हो या फिर पर्दे की कहानी बात जब अधूरी मोहब्बत की होती है, तो सिर्फ आंखें ही नहीं बल्कि दिल भी रो पड़ता है. बॉलीवुड में ऐसी ही कुछ फिल्में हैं, जो अधूरी मोहब्बत की कहानी दिखाती है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 29 2025, 11:40 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों की एंडिंग चीर देगी आपका दिल
1/8

बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों की एंडिंग चीर देगी आपका दिल

Top 7 Sad Love Story Movies: असल जिंदगी हो या फिर फिल्म पर्दे पर दिखाई जाने वाली लव स्टोरी जरूरी नहीं है, कि सभी की हैप्पी एंडिंग हो. कई बार कुछ कहानियां ऐसी होती है, जो दर्शकों का दिल चीर देती हैं. बॉलीवुड ने जहां कुछ फिल्मों में रोमांस और हैप्पी एंडिंग वाली स्टोरी दिखाई हैं, तो वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी दी है, जिन्होंने पर्दे पर जुदाई के उस दर्द को बयां किया जिसे देखकर पत्थर दिल इंसान के लिए भी आंसू रोकना मुश्किल हो जाए. हम आपको ऐसी ही 7 चुनिंदा कल्ट क्लासिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एंडिंग आज भी हमारे सीने में एक अजीब सी टीस पैदा कर देती है.

प्रेमिका की दहलीज पर दम तोड़ता प्रेमी
2/8

प्रेमिका की दहलीज पर दम तोड़ता प्रेमी

साल 2002 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'देवदास' (Devdas) उन चुनिंदा कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक है, जिसका क्लाइमेक्स सीन आज भी दर्शकों का रूह तक कंपा देती है. फिल्म के आखिरी में जैसे ही पारो (Aishwarya Rai) को पता चलता है कि, शराब से तबाह हो चुका देवदास (Shah Rukh Khan) उसके दरवाजे पर अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है, वह पागलों की तरह उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन हवेली के बाहर जाने वाले सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं और पारो को घर में कैद कर दिया जाता है. एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की बाहों में मरने की आखिरी हसरत लिए मर जाता है. यह सीन किसी पत्थर दिल की आंखों में भी आंसू ला देगा.

भीतर तक झकझोर देगा ये सीन
3/8

भीतर तक झकझोर देगा ये सीन

2013 में आई आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) का क्लाइमेक्स सीन आपको अंदर तक झकझोर देगा. फिल्म के आखिरी में राहुल जयकर (Aditya Roy Kapur) का अपनी प्रेमिका आरोही (shraddha kapoor) के करियर और जिंदगी के लिए खुद को खत्म कर लेना और फिर उसकी मौत के बाद आरोही का खुद को आरोही राहुल जयकर बुलाना वो इमोशनल पल है, जो हर किसी की आंखें नम कर जाता है.

Advertisement
सिसकने पर मजबूर कर देता है ये सीन
4/8

सिसकने पर मजबूर कर देता है ये सीन

सलमान खान की 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) का क्लाइमेक्स आज भी दर्शकों को सिसकने पर मजबूर कर देता है. इसके आखिरी में राधे (Salman Khan) अपनी याददाश्त वापस पाकर पागलखाने से भागकर निर्जरा (Bhumika Chawla) के पास पहुंचता है, तो उसे उसकी लाश मिलती है. अपनी मोहब्बत को खोने के बाद राधे वापस उसी पागलखाने की जंजीरों में खुद को जकड़ देता है, जो हर किसी की आंखों में आंसू ले आता है.

प्रेमिका को किसी और का होते देख तोड़ा दम
5/8

प्रेमिका को किसी और का होते देख तोड़ा दम

शहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड में रोमांस किंग के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन साल 2003 में आई उनकी फिल्म 'कल हो ना हो' (Kal Ho Naa Ho) में उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी. इस मूवी के क्लाइमेक्स सीन ने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया था. शाहरुख खान अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी मोहब्बत प्रीति जिंटा को किसी और का होते हुए देखते हैं, जो किसी भी प्रेमी के लिए सबसे दर्दनाक होता है. जैसे ही प्रीतिं जिंटा (Preity Zinta) और सैफ अली खान की शादी होती है वैसे ही शाहरुख हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लेते हैं. यह सीन आपके भी आंसू निकाल देगा.

बेहद दर्दनाक होता है सरस्वती-इंदर की प्रेम कहानी का अंत
6/8

बेहद दर्दनाक होता है सरस्वती-इंदर की प्रेम कहानी का अंत

साल 2016 में आई 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही, लेकिन इसकी कहानी ने शायद ही कोई ऐसा हो जिसे रुलाया न हो. इस मूवी में सरस्वती (Mawra Hocane) और इंदर (Harshvardhan Rane) के ऐसे रूहानी प्रेम की कहानी को दिखाया गया है, जो लोगों के दिल को छू जाता है. फिल्म के अंत में जब सरस्वती अपनी बीमारी से हार जाती है और इंदर उसे अपनी बाहों में आखिरी विदाई गेता है, तो ये सीन दर्शकों को फूट-फूट कर रोने पर मजबूर कर देता है.

Advertisement
कामयाबी की भेंट चढ़ जाता है प्यार
7/8

कामयाबी की भेंट चढ़ जाता है प्यार

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और नरगिस फाखरी (Nargis Fkhri) की साल 2011 में आई फिल्म 'रॉकस्टार' (Rockstar) में कामयाबी की भेंट चढ़ते प्यार की कहानी को दिखाया गया है. इसमें रणबीर कपूर एक समय में दुनिया के सबसे बड़े रॉकस्टार तो बन जाते हैं, लेकिन उनकी प्रेरणा उनका प्यार नरगिस फाखरी उन्हें छोड़कर चली जाती है. इसका क्लाइमेक्स दर्शकों को इमोशनल करने के साथ-साथ उन्हें यह सीख भी देता है कि कभी-कभी बड़ी सफलता की कीमत एक बहुत बड़े नुकसान से चुकानी पड़ती है.

श्मशान की राख में दबी मोहब्बत निकाल देगी आंसू
8/8

श्मशान की राख में दबी मोहब्बत निकाल देगी आंसू

विक्की कौशल और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की साल 2015 में आई फिल्म 'मसान' (Masaan) की कहानी प्यार के उस पहलू को दिखाती है, जहां मौत अचानक सबकुछ छीन लेती है. श्मशान घाट पर अपनी प्रेमिका की लाश को जलते हुए देख दीपक (Vicky Kaushal) का डायलॉग 'साला ये दुख काह खत्म नहीं होता बे!' आज भी हर दुखी दिल की आवाज बन गया है.

Tags Bollywood Sad Love Story Salman Khan Shah Rukh Khan Top 7 Sad Love Story Movies Vicky Kaushal
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

  • 0/5

    Border 2 Public Review: सनी देओल की दहाड़..., वरुण धवन ने किया सरप्राइज, जानिए 'बॉर्डर 2' पर क्या बोली पब्लिक?

    Synopsis: Border 2 Review By Public: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर लोगों ने क्या कहा है.

LATEST NEWS

View all

बॉलीवुड में फिर अंडरवर्ल्ड की एंट्री? Ranveer Singh से मांगी गई करोड़ें की फिरौती, वॉइस नोट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Border 2 Box Office: O Romeo के दस्तक देते ही धराधाही हुई Sunny Deol की फिल्म, कमाई जानकर लगेगा सदमा

Vadh 2 Box Office Collection: क्या O Romeo के बीच बजट निकाल पाएगी 'वध 2'? सातवें दिन के कलेक्शन ने खोली पोल

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.