bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login  Login
bollywoodlife.com
English हिन्दी
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Photos
  • Top Hindi Movies: इन हिंदी फिल्मों ने सिनेमाघरों में मचाया था तहलका, थिएटर में हुई पैसों की छमाछम बारिश, देखें लिस्ट

Top Hindi Movies: इन हिंदी फिल्मों ने सिनेमाघरों में मचाया था तहलका, थिएटर में हुई पैसों की छमाछम बारिश, देखें लिस्ट

Top Hindi Movies: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं हैं, जिनकी कमाई को देख लोग एकदम हैरान रह गए. आज हम आपको हिंदी की टॉप फिल्मों के बारे में बता रहें हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: January 26 2026, 08:27 AM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
Top Hindi Movies: इन हिंदी फिल्मों ने सिनेमाघरों में मचाया था तहलका, थिएटर में हुई पैसों की छमाछम बारिश, देखें लिस्ट
1/8

टॉप हिंदी फिल्में

भारतीय सिनेमा का इतिहास गवाह है कि जब कोई फिल्म दर्शकों के दिलों को छू लेती है, तो बॉक्स ऑफिस पर नोटों की ऐसी छमाछम बारिश होती है कि सारे पुराने रिकॉर्ड्स इतिहास बन जाते हैं. पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं हैं. जिन्होंने कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं. आज हम उन 7 टॉप हिंदी फिल्मों की बात करेंगे, जिन्होंने भारत के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया.

bollywoodlife.com photo
2/8

धुरंधर

इस लिस्ट में सबसे ऊपर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का नाम आता है. साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास को बदल कर रख दिया. इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 832 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इस तरह दीवाना बनाया की उसका क्रेज ही कम ही नहीं हो रहा था.

bollywoodlife.com photo
3/8

स्त्री 2

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का जादू लोगों के दिमाग में ऐसा छाया की लोग दीवाने हो गए. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन किया. फिल्म ने भारत में करीब 597 करोड़ का बिजनेस किया. 'चंदेरी' की सिरकटे भूत की कहानी लोगों को बहुत पसंद आई.

bollywoodlife.com photo
4/8

छावा

विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने मराठा साम्राज्य के शौर्य की गाथा को बड़े पर्दे पर उतारा. साल 2025 की शुरुआत में आई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच देशभक्ति का ऐसा जज्बा भरा कि फिल्म ने भारत में 585 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. विक्की कौशल के 'छत्रपति संभाजी महाराज' के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा गया.

bollywoodlife.com photo
5/8

जवान

शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर जो तहलका मचाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 582.31 करोड़ की कमाई की. फिल्म में शाहरुख के अलग-अलग लुक्स और दमदार सोशल मैसेज ने इसे लोगों की पहली पसंद बना दिया था.

bollywoodlife.com photo
6/8

गदर 2

22 साल बाद जब तारा सिंह अपना हथौड़ा लेकर पाकिस्तान पहुंचे, तो भारत के हर सिनेमाघर में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे गूंज उठे. सनी देओल की 'गदर 2' ने पुराने नॉस्टेल्जिया का फायदा उठाया और भारत में 525 करोड़ की भारी-भरकम कमाई की. यह फिल्म सनी देओल की सबसे शानदार फिल्मों में एक है.

bollywoodlife.com photo
7/8

पठान

शाहरुख खान की चार साल बाद पर्दे पर वापसी 'पठान' के साथ हुई थी. इस फिल्म ने बॉलीवुड के खराब समय को खत्म किया और भारत में 524 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. 'स्पाई यूनिवर्स' की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाई. लोगों ने इस फिल्म को हद से ज्यादा पसंद किया.

bollywoodlife.com photo
8/8

एनिमल

रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' अपने विवादों के बावजूद पैसों की छमाछम बारिश कराने में सफल रही. इस डार्क एक्शन ड्रामा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 512 करोड़ बटोरे. फिल्म के गानों और रणबीर के हिंसक अवतार ने इसे युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया.

Tags:

  • Top Hindi Movies
  • Top Hindi Movies list
  • Top Hindi Movies update
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • The Odyssey Review: किसी मास्टरपीस से कम नहीं है Christopher Nolan की फिल्म, इस एक गलती ने किया मजा खराब
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    The Odyssey Review: किसी मास्टरपीस से कम नहीं है Christopher Nolan की फिल्म, इस एक गलती ने किया मजा खराब

    Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon film The Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड की फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर लगातार बज्ज बना हुआ है. चलिए जानते हैं कि 'द ओडिसी' मनोरंजन के मामले में कहां तक पहुंच पाई है.

  • Dhamaal 4 Review: खजाना खोजते-खोजते कहां खोई फिल्म की कहानी, जानिए कहां रह गई कमी?
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 2/5

    Dhamaal 4 Review: खजाना खोजते-खोजते कहां खोई फिल्म की कहानी, जानिए कहां रह गई कमी?

    Ajay Devgn, Arshad Warsi and Javed Jaffrey Film Dhamaal 4 Review: फिल्म 'धमाल 4' के जरिए अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है. चलिए जानते हैं कि ये फिल्म आखिर कैसी है.

Latest News

Sunny Deol का गुटखा एड पर दावा निकला झूठा, बयान के बाद पान मसाला का एड करते दिखे एक्टर! वीडियो देख नेटिजन्स ने उठाए सवाल

Sunny Deol का गुटखा एड पर दावा निकला झूठा, बयान के बाद पान मसाला का एड करते दिखे एक्टर! वीडियो देख नेटिजन्स ने उठाए सवाल

'जनरेशन गटर' वाले बयान पर बाबा रामदेव ने लगाई Kangana Ranaut की फटकार, कहा- 'उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?'

'जनरेशन गटर' वाले बयान पर बाबा रामदेव ने लगाई Kangana Ranaut की फटकार, कहा- 'उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?'

Naagin: 11 साल बाद TV की दुनिया को अलविदा कहेगा 'नागिन' शो? Ekta Kapoor का प्लान जान चौंक जाएंगे आप!

Naagin: 11 साल बाद TV की दुनिया को अलविदा कहेगा 'नागिन' शो? Ekta Kapoor का प्लान जान चौंक जाएंगे आप!

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.