ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • KGF स्टार Yash की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया कन्नड़ सिनेमा का भगवान, कमाई सुन बॉलीवुड भी रह गया दंग!

KGF स्टार Yash की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया कन्नड़ सिनेमा का भगवान, कमाई सुन बॉलीवुड भी रह गया दंग!

Yash Movies: सिनेमा की दुनिया में इन दिनों रॉकी भाई बनकर पर्दे पर एंट्री लेने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश के नाम की गूंज सुनाई दे रही हैं. ऐसे में आइए एक्टर 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 07 2026, 10:26 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
KGF स्टार Yash की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया कन्नड़ सिनेमा का भगवान
1/7

KGF स्टार Yash की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया कन्नड़ सिनेमा का भगवान

Yash 5 Highest Grossing Movies: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ कन्नड़ सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गई है. आज उन्होंने पैन इंडिया लेवल पर अपनी पहचान बना ली है. KGF और KGF Chapter 1 जैसी फिल्मों से उन्होंने भारत के कोने-कोने में अपने फैंस की फौज जमा कर रही है. लेकिन इससे पहले भी उन्होंने ऐसी कई फिल्में दीं है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. तो चलिए आपको 'टॉक्सिक' स्टार यश (Yash 5 Highest Grossing Movies) की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को पूरी दूनिया के नक्शे पर ला खड़ा किया.

इस फिल्म ने यश को बनाया पैन इंडिया स्टार
2/7

इस फिल्म ने यश को बनाया पैन इंडिया स्टार

सबसे पहले हम उस फिल्म के बारे में बात करते हैं, जिसने कन्नड़ स्टार को पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि, 'केजीएफ: चैप्टर 1' (KGF: Chapter 1) है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. सोने की खदानों की कहानी और वॉयलेंस के नए अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 250 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं यश की ये फिल्म 100-200 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनी थी.

यश की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगाई थी सुनामी
3/7

यश की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगाई थी सुनामी

दूसरे नंबर पर यश की ब्लॉकस्टर फिल्म KGF का दूसरा पार्ट 'केजीएफ: चैप्टर 2' (KGF: Chapter 2) है, ये फिल्म न सिर्फ यश के करियर की बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई थी. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. 100 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

Advertisement
8 करोड़ी फिल्म ने रचा था इतिहास
4/7

8 करोड़ी फिल्म ने रचा था इतिहास

'KGF' से पहले यश की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' (Mr and Mrs Ramachari) का नाम शामिल था. यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे बनाने में करीब 8 करोड़ रुपए का खर्च आया था, लेकिन जब ये रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश हो गई. यश की इस मूवी ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था और ये एक्टर के करियर के लिए बड़ा मील का पत्थर साबित हुई थी.

कई चुनौतियों के बाद भी सफल हुई थी यश की ये मूवी
5/7

कई चुनौतियों के बाद भी सफल हुई थी यश की ये मूवी

'संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड' (Santhu Straight Forward) एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. इसमें यश का स्वैग और डांस देखने लायक था. 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 30 से 35 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया था. दरअसल, ये मूवी उस वक्त रिलीज हुई थी जब देश में नोटबंदी हुई थी और कई और फिल्मों के साथ इसका क्लैश हुआ था जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर असर पड़ा था. चुनौतियों के बावजूद फिल्म को यश के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है.

कर्नाटक में बनाए थे ओपनिंग रिकॉर्ड्स
6/7

कर्नाटक में बनाए थे ओपनिंग रिकॉर्ड्स

साल 2015 में रिलीज हुई यश की फिल्म 'मास्टरपीस' (Masterpiece) एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी थी. इसके डायलॉग्स काफी पॉपुलर हुए थे. 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने रिलीज के समय कर्नाटक में कई ओपनिंग रिकॉर्ड्स बनाए थे.

Advertisement
इन फिल्मों से पर्दे पर आग लगाएंगे यश
7/7

इन फिल्मों से पर्दे पर आग लगाएंगे यश

वहीं अब यश (Yash) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्मों से एक बार फिर से पर्दे पर आग लगाने वाले हैं. इन दिनों एक्टर की पैन इंडिया मूवी 'टॉक्सिक' चर्चा में है, जो मार्च में रिलीज होने वाली है. वहीं इसके अलावा वो 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) में भी नजर आएंगे. इसमें वो रावण का किरदार निभाएंगे.

Tags KGF Masterpiece Mr. and Mrs. Ramachari Toxic Yash
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

    Synopsis: Ikkis Review: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉलीवुड के ही-मैन की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

  • 4/5

    Dhurandhar Review: कैसी है Ranveer Singh की धुरंधर, पैसा वसूल या बर्बाद? क्लाइमेक्स में छुपा है सबसे बड़ा सस्पेंस

    Genre: SPY Thriller

    Synopsis: Dhurandhar Review: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर मूवी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. तो चलिए जानते है कैसी है ये फिल्म और क्या है इसके बेस्ट सीन्स.

LATEST NEWS

View all

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग उदयपुर निकलीं Kriti Sanon, लुक देख यूजर ने कर डाली Sonam Kapoor के पति से तुलना, कहा- 'इससे बेहतर...'

KGF स्टार Yash की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया कन्नड़ सिनेमा का भगवान, कमाई सुन बॉलीवुड भी रह गया दंग!

Jana Nayagan की रिलीज पर क्यों मंडराए संकट के बादल? Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म के पोस्टपोन की ये है असली वजह

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us/

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.