पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने तमाम शानदार फिल्में और वेब सीरीज में काम किया है और अमेजिंग परफॉर्मेंस दी है. देश भर में उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस की एक सांसद भी पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की दीवानी है. यहां तक कि वह उनको लेटर भी लिख चुकी हैं और कॉफी के लिए भी पूछ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने रवि किशन से भी मदद मांगी थी, ताकि वह पंकज त्रिपाठी से मिल सकें.