ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Trisha Krishnan Controversies: कभी लीक MMS तो कभी टूटी सगाई, तृषा कृष्णन के इन 7 विवादों ने खूब खींची हेडलाइन

Trisha Krishnan Controversies: कभी लीक MMS तो कभी टूटी सगाई, तृषा कृष्णन के इन 7 विवादों ने खूब खींची हेडलाइन

Trisha Krishnan Controversies: कॉलीवुड फिल्म स्टार तृषा कृष्णन एक बार नहीं, कई दफा विवादों के घेरे में आ चुकी हैं। कभी उनके लीक एमएमएस ने काफी बवाल मचाया था। तो कभी उनकी टूटी सगाई सुर्खियों में रही।

By: Shivani Bansal  |  Published: February 21 2024, 04:37 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
7 बार जब विवादों में घिरीं तृषा कृष्णन
1/8
Image credit: Instagram

7 बार जब विवादों में घिरीं तृषा कृष्णन

Trisha Krishnan Controversies: कॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपनी सुंदरता से हर किसी को घायल कर देती हैं। अदाकारा के चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। मगर अपनी सुंदरता और काम के साथ-साथ अदाकारा विवादों में भी खूब फंसी। हाल ही में तमिल स्टार तृषा कृष्णन को लेकर एक राजनेता ने ऊल-जुलूल बयान दे दिया है। जिसके बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई। ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है जब अदाकारा विवादों में आई हों। इससे पहले भी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के इन 7 विवादों ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। यहां पढ़ें अदाकारा तृषा कृष्णन से जुड़े 7 बड़े विवाद।

राणा दग्गुबाती संग लीक हुई थी किसिंग फोटो
2/8

राणा दग्गुबाती संग लीक हुई थी किसिंग फोटो

अदाकारा तृषा कृष्णन और बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती के इश्क के चर्चे एक दफा खूब रहे थे। इन दोनों सितारों को कई दफा साथ पार्टियों में भी देखा गया था। हालांकि दोनों सितारों ने उस दौर में इन रिपोर्ट्स का साफ खंडन किया। बाद में कॉफी विद करण के एक एपिसोड में राणा दग्गुबाती ने माना था कि दोनों ने कुछ दिनों के लिए एक दूसरे को डेट किया था। उस दौर में तृषा कृष्णन की राणा दग्गुबाती संग शराब के नशे में धुत एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसमें बाहुबली स्टार एक्ट्रेस को किस करते दिखे थे। इस फोटो ने काफी हंगामा मचाया था।

लीक एमएमएस का शिकार हुई थीं तृषा कृष्णन
3/8

लीक एमएमएस का शिकार हुई थीं तृषा कृष्णन

अदाकारा तृषा कृष्णन का लीक हुआ एक फेक एमएमएस वीडियो भी काफी सुर्खियों में रहा था। इस वीडियो ने भी कॉलीवुड में हलचल मचा दी थी। बाद में अदाकारा ने इस एसएमएस का खंडन किया था।

Advertisement
सुची लीक्स में आया था तृषा कृष्णन का नाम
4/8

सुची लीक्स में आया था तृषा कृष्णन का नाम

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम सुची लीक्स में धनुष के साथ सामने आया था। सिंगर सुचित्रा कार्तिक के ट्विटर हैंडल पर धनुष के साथ तृषा कृष्णन की एक इंटीमेट फोटो शेयर की गई थी। जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस सुची लिक्स में तृषा कृष्णन और धनुष के अलावा म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र और हंसिका मोटवानी जैसे सितारे भी निशाना बने थे।

जल्लीकट्टू पर बयान देकर फंसी थी तृषा कृष्णन
5/8

जल्लीकट्टू पर बयान देकर फंसी थी तृषा कृष्णन

अदाकारा तृषा कृष्णन साउथ के लिए पेटा (एनिमल के लिए बनी संस्था) की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। उन्होंने जल्लीकट्टू की आलोचना की थी। जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गई थीं। जिसके बाद लोगों ने उन पर तमिल कल्चर को न फॉलो करने के आरोप मढ़ दिए थे। बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बाद एक्ट्रेस की मां ने पुलिस की सहायता भी मांगी थी। जिसे देने के लिए कथित तौर पर मना कर दिया गया। बाद में अदाकारा ने बयान दिया कि वो तमिल कल्चर का समर्थन करती हैं। साथ ही वो जलीकट्टू के खिलाफ एक प्रदर्शन का हिस्सा भी बनी थीं।

टूट गई थी तृषा कृष्णन की वरुण मानियन संग सगाई
6/8

टूट गई थी तृषा कृष्णन की वरुण मानियन संग सगाई

बता दें कि साल 2015 में मंगेतर और बिजनेसमैन वरुण मानियन संग धूमधाम से सगाई रचाई थी। हालांकि सगाई के 3 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने ये सगाई तोड़ दी। अदाकारा की टूटी सगाई को लेकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में खूब बातें हुई थीं।

Advertisement
तृषा कृष्णन पर मंसूर अली खान ने दिया था विवादित बयान
7/8

तृषा कृष्णन पर मंसूर अली खान ने दिया था विवादित बयान

अदाकारा तृषा कृष्णन को लेकर बीते साल ही उनकी मूवी लियो के को-स्टार ने एक भद्दा बयान दे दिया था। मंसूर अली खान ने भद्दे बयान में कहा था कि जब उन्हें पता चला की मूवी लियो में तृषा कृष्णन उनकी को-स्टार हैं तो उनके साथ उनका शायद कोई 'रेप सीन' होगा। जो पहले भी वो कई दफा कई एक्ट्रेसेस संग फिल्मा चुके हैं। मगर लियो के मेकर्स ने उनके साथ सीन तो दूर उनकी शक्ल तक नहीं देखने दी थी। तृषा कृष्णन इस बयान पर काफी भड़की थीं। जिसके बाद कई सितारे उनके सपोर्ट में आ खड़े हुए थे।

तृषा कृष्णन पर पूर्व एआईडीएमके नेता ने लगाया अश्लील आरोप
8/8
Image credit: Instagram

तृषा कृष्णन पर पूर्व एआईडीएमके नेता ने लगाया अश्लील आरोप

तमिल फिल्म स्टार तृषा कृष्णन पर अब हाल ही में एआईडीएमके के पूर्व नेता केवी राजू ने अश्लील आरोप लगाया है। राजनेता ने एक्ट्रेस के तमिलनाडु के पूर्व सीएम एडप्पादी के. पलानीस्वामी संग शारीरिक संबंध होने के आरोप लगा दिए हैं। जिसका अदाकारा ने पुरजोर विरोध किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Tags Trisha Krishnan AV Raju Entertainment News Leo Mansoor Ali Khan Rana Daggubati South Gossips Trisha Krishnan
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की तबीयत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, सलमान खान के पिता की बीमारी का किया खुलासा

12 Minute Private Video: India ही नहीं बल्कि इस पड़ोसी मुल्क को भी तबाह करने में जुटी Angel Nuzhat, वायरल वीडियो बना आफत

The 50: किस दिन होगा 'द 50' का ग्रैंड फिनाले? ट्रॉफी के लिए इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर!

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.