सेंटा हैट से लेकर पार्टी मूड तक! बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया क्रिसमस, कार्तिक आर्यन से अनन्या पांडे तक ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
सेंटा हैट से लेकर पार्टी मूड तक! बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया क्रिसमस, कार्तिक आर्यन से अनन्या पांडे तक ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
Christmas 2025: देशभर में क्रिसमस धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है, बॉलीवुड सितारों ने भी कुछ खास अंदाज में इस फेस्टिवल को मनाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं, एक झलक इन फोटोज पर...
Christmas 2025: पूरे देश में क्रिसमस धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है, और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहै, सितारों ने परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशियों की झलक दिखाई.कहीं सेंटा हैट दिखी, तो कहीं क्रिसमस ट्री के साथ प्यारे पल, हर सेलेब का अंदाज अलग और खास रहा.
2/11
बॉलीवुड में छाया क्रिसमस का रंग
क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड का माहौल पूरी तरह फेस्टिव नजर आया. कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, उर्मिला मातोंडकर, सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी, चंकी पांडे, ईशा कोपिकर और निमरत कौर जैसे सितारों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को क्रिसमस विश किया. हर किसी ने अपने अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया.
3/11
कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे के लिए खास रहा क्रिसमस
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के लिए यह क्रिसमस बेहद खास रहा, क्योंकि उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दोनों ने साथ में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज और फेस्टिव मूड ने उनके क्रिसमस को और यादगार बना दिया.
Advertisement
4/11
फैमिली टाइम में दिखे चंकी पांडे
चंकी पांडे ने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया. तस्वीरों में साफ नजर आया, कि वे अपने अपनों के साथ समय बिताकर कितना खुश हैं. फैमिली बॉन्डिंग और मुस्कान से भरी तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया.
5/11
सोनू सूद का नेचर लव
सोनू सूद ने क्रिसमस पर रेड हुडी में अपनी तस्वीर शेयर की. वे किसी होटल में नेचर के करीब इस त्योहार को एंजॉय करते दिखे. उनकी सादगी और पॉजिटिव एनर्जी फैंस को खूब पसंद आई.
6/11
उर्मिला मातोंडकर का प्यार भरा मैसेज
उर्मिला मातोंडकर ने इंस्टाग्राम पर फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि यह त्योहार सभी के दिल और घर को प्यार, अच्छाई और खुशी से भर दे.
Advertisement
7/11
बच्चों संग सेलिब्रेशन
ईशा कोपिकर ने अपनी बेटी के साथ क्रिसमस ट्री सजाते हुए एक प्यारा वीडियो शेयर किया. जिसमें दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.
8/11
व्हाइट ड्रेस में दिखीं निमृत कौर
इसी के साथ निमरत कौर ने सेंटा और क्रिसमस ट्री के साथ प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है. व्हाइट ड्रेस नजर आ रहीं एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं.
9/11
तमन्ना भाटिया का क्यूट अंदाज
रेड ड्रेस में तमन्ना भाटिया ने अपने घर पर ही सेलिब्रेट किया क्रिसमस जिसक तस्वीरें उन्होंने अपने इसंटाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, तो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं.
Advertisement
10/11
बच्चों के साथ सेंटा बनी दिखीं जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया ये फेस्टिवल छोटे-छोटे बच्चों के साथ वो क्रिसमस मनाती दिखीं, जिसमें वो सेंटा के आउटफिट में नजर आईं.
11/11
इमोशन के साथ प्यार भरा रहा क्रिसमस
वहीं राधिका सरथकुमार ने भी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया, लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद करना नहीं भूला और मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दिल की बात लिखी. उन्होंने लिखा कि वे मां के प्यार और आशीर्वाद के साथ यह फेस्टिवल मना रही हैं. कुल मिलाकर, बॉलीवुड में क्रिसमस 2025 खुशियों, प्यार और फेस्टिव वाइब्स से भरा नजर आया, जिसकी झलक सेलेब्स ने दिल खोलकर फैंस के साथ शेयर की.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy