टीआरपी में किसे मिला कौन सा स्थान?
TV TRP Report Week 5: बार्क इंडिया की तरफ से साल 2026 के 5वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार टीआरपी में काफी ज्यादा फेरबदल हुआ है, जिस अनुपमा की रेटिंग गिरती जा रही थी, उसने कमाल कर दिया. टीआरपी के चार्ट में अनुपमा एक बार फिर छा गई है और नागिन 7 की हालत काफी ज्यादा खराब देखने के लिए मिल रही है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है तो बंद होने की हालत पर आ गया है. आइए आपको टॉप 10 सीरियल्स के नाम बताते हैं.