टीआरपी में फिर आ गया भूचाल
TV टीआरपी रिलीज हो चुकी है. इस हफ्ते टीवी टीआरपी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बिग बॉस 19 टॉप 10 की हालत इस बार भी खराब ही नजर आ रही है. वहीं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की भी लंका लग चुकी है. इसके अलावा सीरियल अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज भी टॉप 10 में बवाल मचा रहे हैं. सीरियल अनुपमा ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उसकी गद्दी कोई भी नहीं छीन सकता. चलिए जानते हैं कि सीरियल अनुपमा के अलावा किस शो को टीआरपी में कौन सी जगह मिली है.