नीना गुप्ता देती हैं बेबाक बयान
दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक्टिंग के साथ ही बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए मशहूर हैं. वह सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं और इसके लिए उन्हें निशाना भी बनाया जाता है. हालांकि, नीना गुप्ता को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि सोसाइटी में आज भी लड़कों को वर्जिन लड़की चाहिए होती है. इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अधिकतर महिलाओं को पता ही नहीं होता है शारीरिक संबंध एंजॉय करने के लिए होता है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा था.