Image credits by: Google.com
Ajith Kumar की Valimai ने इन 5 फिल्मों को चटाई धूल
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की हालिया रिलीज फिल्म वलिमै (Valimai) ने थियेटर पर धमाकेदार शुरुआत की है। इस फिल्म को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार कारोबार करते हुए कॉलीवुड की हाईएस्ट अर्नर फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। यही नहीं, इस रेस में अजित कुमार की फिल्म ने इन 5 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग नंबर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां देखें आंकड़ें।