• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Photos
  • Vicky Kaushal: सोलो हिट से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर तक, विक्की कौशल ने इन 7 फिल्मों से रचा इतिहास; बजट और कलेक्शन देख हिल जाएगा दिमाग

Vicky Kaushal: सोलो हिट से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर तक, विक्की कौशल ने इन 7 फिल्मों से रचा इतिहास; बजट और कलेक्शन देख हिल जाएगा दिमाग

Vicky Kaushal Birthday Special: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस स्किल के लिए जानें जाने वाले विक्की कौशल आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है, लेकिन आज हम आपको विक्की की 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 15 2026, 04:39 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
  9. bollywoodlife.com photo
  10. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/10

सोलो हिट से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर तक, विक्की कौशल ने इन 7 फिल्मों से रचा इतिहास

Vicky Kaushal Top 7 Movies: कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की गिनती आज बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है, लेकिन मुंबई की एक छोटी सी चॉल से निकलकर बॉलीवुड के टॉप एक्टर बनने का सफर आसान नहीं था. विक्की ने इंजीनयरिंग की नौकरी छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में साल 2015 में 'मसान' (Vicky Kaushal Debut Movie) से शुरुआत की थी. तब शायद किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह पंजाबी मुंडा एक दिन बॉक्स ऑफिस का किंग बन जाएगा.

bollywoodlife.com photo
2/10

कब और कहां हुआ था Vicky Kaushal का जन्म?

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को (Vicky Kaushal Date Of Birth) मुंबई की एक चॉल में हुआ था, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत की और चॉल से बॉलीवुड तक का सफर तय किया और आज वो मुकाम हासिल कर चुके हैं, जो हर एक्टर बनने का सपना लिए युवा देखता है.

bollywoodlife.com photo
3/10

कितने साल के हुए विक्की कौशल?

विक्की कौशल (Vicky Kaushal Age) 16 मई 2026 को विक्की अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में आइए एक्टर के करियर की उन 7 बड़ी फिल्मों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने सोलो हिट से लेकर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर तक का सफर तय किया है.

bollywoodlife.com photo
4/10

संजीदा एक्टिंग से जीता दर्शकों का दिल

साल 2018 में रिलीज हुई थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'राजी' (Raazi) भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें विक्की कौशल ने एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया था. हालांकि, फिल्म आलिया भट्ट के रोल पर फोकस्ड थी, बवाजूद इसके विक्की ने अपनी संजीदा एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था और 35 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 195. 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

bollywoodlife.com photo
5/10

हीरो का दोस्त बन लूटी लाइमलाइट

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' (Sanju) विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है. वैसे तो इसमें लीड रोल रणबीर कपूर ने निभाया था, लेकिन संजय दत्त के दोस्त 'कमली' के किरदार में विक्की कौशल नजर आए थे और उन्होंने फिल्म में ऐसी अदाकारी दिखाई की पूरी लाइमलाइट ही लूट ली थी. 100 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 586.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

bollywoodlife.com photo
6/10

इस मूवी से रातोंरात मिली पहचान

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने विक्की कौशल को रातोंरात एक सोलो लीड कमर्शियल स्टार के रूप में पहचान दिलाई. फिल्म का डायलॉग 'How's The Josh?' पूरे देश की जुबान पर चढ़ गया था. बता दें कि, इस फिल्म के लिए विक्की ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है. 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में 342 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

bollywoodlife.com photo
7/10

Zara Hatke Zara Bachke

एक्शन ड्रामा और एतिहासिक फिल्मों के अलावा विक्की कौशल रोमांटिक और कॉमेडी रोल में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं. साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) एक हल्की-फुल्की रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म थी, जिसने अपनी रिलीड के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबको चौंका दिया था. फिल्म की कहानी और इसके गानों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. यही वजह थी की 40 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था.

bollywoodlife.com photo
8/10

Sam Bahadur

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक पर आधारित थी. इसमें विक्की कौशल ने लीड रोल (सैम बहादुर) प्ले किया था. रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के साथ क्लैश होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. 55 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 130 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी.

bollywoodlife.com photo
9/10

क्रिटिक्स को भी तारीफ करने पर किया मजबूर

इस लिस्ट में राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' (Dunki) भी शामिल है. इस मूवी में विक्की कौशल का एक कैमियो था. फिल्म में विक्की 'सुखी' के किरदार में नजर आए थे. ये रोल बेहद इमोशनल लेकिन खास था. इसमें विक्की की एक्टिंग को दर्शकों ने ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 470.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

bollywoodlife.com photo
10/10

विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'छावा' (Chhaava) साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई थी और इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इस मूवी में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आए थे. 'छावा' विक्की के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. लगभग 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में 827.06 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

Tags:

  • Entertainment News
  • Raazi
  • Uri - The Surgical Strike
  • Vicky Kaushal
  • Vicky Kaushal movies
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्मपति पत्नी और वो रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर किस तरह की बातें चल रही हैं.

  • Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल

    Tovino Thomas Basil Joseph film Athiradi X Review: मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म अथिरादि 14 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से ही लोग अथिरादि के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं.

Latest News

Vicky Kaushal: सोलो हिट से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर तक, विक्की कौशल ने इन 7 फिल्मों से रचा इतिहास; बजट और कलेक्शन देख हिल जाएगा दिमाग

Vicky Kaushal: सोलो हिट से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर तक, विक्की कौशल ने इन 7 फिल्मों से रचा इतिहास; बजट और कलेक्शन देख हिल जाएगा दिमाग

Welcome To The Jungle Cast: 'वेलकम 3' में कुल कितने स्टार हैं? अक्षय कुमार की फिल्म में एक-दो नहीं दिखेंगे इतने कलाकार, गिनते-गिनते थक जाएंगे आप

Welcome To The Jungle Cast: 'वेलकम 3' में कुल कितने स्टार हैं? अक्षय कुमार की फिल्म में एक-दो नहीं दिखेंगे इतने कलाकार, गिनते-गिनते थक जाएंगे आप

कौन है Devdutt Padikkal जिसने ली सिद्धार्थ शुक्ला की जगह? शहनाज गिल के साथ चल रहा है नैन मटक्का

कौन है Devdutt Padikkal जिसने ली सिद्धार्थ शुक्ला की जगह? शहनाज गिल के साथ चल रहा है नैन मटक्का

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.