भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुए Vivek Oberoi, नेटवर्थ हो गई 1200 करोड़, बनाया सॉलिड प्लान
भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हुए Vivek Oberoi, नेटवर्थ हो गई 1200 करोड़, बनाया सॉलिड प्लान
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जिन्हें एक्टिंग में वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसकी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन विवेक ने हार नहीं मानी आज एक बड़े बिजनेसमैन हैं, और उनकी नेटवर्थ होश उड़ाने वाली है.
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक्टिंग से ज्यादा कमाल बिजनेस की दुनिया में दिखाया है. फिल्मों में भले ही उन्हें वो सक्सेस नहीं मिली, जो उनके पिता को मिली थी, और जैसा एक स्टार किड होने पर उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब वो एक सक्सेसफुल इंटरप्रेन्योर बन चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज उनकी कुल नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है, और वो अब भारत छोड़कर दुबई में बस चुके हैं.
2/8
इस समय लिया था ये बड़ा फैसला
विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था,जिसमें उन्होंने बताया था, कि कोविड-19 के दौरान वो पहली बार दुबई गए थे, जिसके बाद उन्हें वहां का पॉजिटिव एटमॉसफेयर उन्हें इतना रास आया कि, उन्होंने परिवार के साथ वहां बसने का प्लान बना लिया, लेकिन ये एक तरफा नहीं था, इसके लिए पूरे परिवार की सहमति ली गई, जिसको लेकर फैमली ने साथ मिलकर फैसला किया कि अब हमेशा के लिए यहीं रहेंगे. उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने बाकायदा वोटिंग कर ये तय किया गया, कि दुबई ही अब उनका घर होगा.
3/8
'अब ये जगह अपनी सी लगने लगी'
इस बातचीत में विवेक ने आगे कहा, 'मैं शुरू में शॉर्ट टर्म के लिए यहां आया था, लेकिन यहां का अनुभव बहुत पॉजिटिव था. हमने महसूस किया कि भारत और दुबई की दूरी इतनी कम है, कि जब चाहें घर जा सकते हैं. अब तो पिछले चार सालों में ये जगह अपना-सा लगने लगी है.'
Advertisement
4/8
दुबई में शुरू किया बड़ा बिजनेस
विवेक ने दुबई को अपनी नई पहचान बना ली है. आज वो वहां से अपनी लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी चला रहे हैं, जिसकी वैल्यू करीब 7 बिलियन डॉलर यानि भारतीय रुपये में बात करें, तो तकरीबन 58,000 करोड़ रुपये है. खास बात ये है, कि ये कंपनी Zero-Debt यानी बिना किसी कर्ज पर काम कर रही है.
5/8
लैब-ग्रोन डायमंड और जिन ब्रांड में भी निवेश
बिजनेस में विवेक का स्कोप सिर्फ रियल एस्टेट तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने लैब ग्रोन डायमंड की कंपनी Solitario में भी निवेश किया है, जिसने पिछले साल करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसके अलावा उन्होंने एक प्रीमियम जिन ब्रांड में भी पैसा लगाया है, जिसकी वैल्यू 30 मिलियन पाउंड यानी लगभग 315 करोड़ रुपये है, और उसमें विवेक की 21% हिस्सेदारी है.
6/8
स्टूडेंट फाइनेंस कंपनी में भी हैं पार्टनरशिप
फ्रैंचाइज इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया था, कि वो एक ऐसे स्टार्टअप का भी हिस्सा हैं, जो स्टूडेंट्स की पढ़ाई की फीस फाइनेंस करता है. इस कंपनी की वैल्यू 3400 करोड़ रुपये के करीब है. उन्होंने कहा, 'ये स्टार्टअप नॉन-कोलैटरलाइज्ड मॉडल पर काम करता है, जिससे लाखों स्टूडेंट्स को मदद मिली है.'
Advertisement
7/8
'दुबई पॉजिटिव माहौल वाली जगह'
विवेक ने दुबई की तारीफ करते हुए कहा, कि वहां का माहौल बहुत पॉजिटिव है. उन्होंने कहा, 'अगर आप लोकल कानून, संस्कृति और लोगों का सम्मान करते हैं, तो आपको वहां किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. यहां एक फ्रीडम है, जहां आप अपने तरीके से फल-फूल सकते हैं.'
8/8
उद्योग जगत में बनाई जबरदस्त पकड़
बहरहाल, विवेक ऑबेरॉय की बॉलीवुड से बिजनेस जगत में बनी ये धाक इस बात को साफ करती है, कि मेहनत कभी जाया नहीं जाती, और जब वक्त आता है, तो वो इनसान जीत के परचम लहराता है, जैसा कि इस स्टार किड ने कर दिखाया है, फिल्म इंडस्ट्री में नहीं मिली वो पहचान तो उद्योग जगत में अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy