वीकेंड हो जाएगा धांसू! Jio Hotstar पर ये 5 फिल्में-वेब सीरीज मचा रहीं धमाल
वीकेंड हो जाएगा धांसू! Jio Hotstar पर ये 5 फिल्में-वेब सीरीज मचा रहीं धमाल
ये वीकेंड खास बनाना चाहते हैं, और घर पर ही इस वक्त को स्पेंड करने का प्लान है, तो ये खबर आपके लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है, क्योंकि Jio-Hotstar पर इस समय कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, जो आपके वीकेंड को स्पेशल बना सकती हैं.
अगर आप भी अपना वीकेंड अच्छा स्पेंड करने के लिए सोच रहे हैं, और घर पर कुछ बढ़िया सा देखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. JioCinema और Disney+Hotstar पर इस समय कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, जो आपके वीकेंड को खास बना सकती हैं, इनमें जबरदस्त थ्रिल, ड्रामा, एंटरटेनिंग और धांसू एक्शन हैं, ये टॉप 5 टाइटल्स इस हफ्ते दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं. तो बिना देर किए, देख लीजिए क्या है, इस वीकेंड की सबसे जबरदस्त वॉच लिस्ट?
2/8
'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4'
'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' जो नंबर वन पर रैंक कर रही है, जिसे JioCinema-Hotstar पर देखा जा सकता है, इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर दमदार अंदाज में वकील 'माधव मिश्रा' के रोल में वापस नजर आ रहे हैं, इस बार केस और भी पेचीदा है. पति, पत्नी और प्रेमिका की तिकड़ी में उलझी ये कहानी है, जिसमें हर एपिसोड के साथ रहस्य गहराता जाता है, 8 एपिसोड की ये सीरीज अपने जबरदस्त क्लाइमेक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है.
3/8
'मिस्त्री'
'मिस्त्री' वेब सीरीज JioCinema-Hotstar पर उपलब्ध है, थ्रिलर डिटेक्टिव ड्रामा से सजी कहानी दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, इसमें राम कपूर और मोना सिंह जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं, राम कपूर एक जासूस के किरदार को निभा रहे हैं, जो एक पेचीदा केस की गुत्थी सुलझाने निकलता है. तगड़ा सस्पेंस और शानदार एक्टिंग इसे एक परफेक्ट वीकेंड प्लान में शामिल करती है.
Advertisement
4/8
'गुड वाइफ'
'गुड वाइफ' वेब सीरीज तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जिसमें प्रियामणि कोर्ट रूम ड्रामा में एक पूर्व वकील की भूमिका निभा रही हैं, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वकालत छोड़ चुकी होती हैं, लेकिन जब पति एक बड़े घोटाले में फंस जाता है, तो उसे फिर से मैदान में उतरना पड़ता है. दमदार कहानी और इमोशनल एंगल से जुड़ी ये फिल्म JioCinema-Hotstar पर देखी जा सकती है.
5/8
'केसरी चैप्टर 2'
'केसरी चैप्टर 2' अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, ये एक ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म है. जिसे आप JioCinema-Hotstar पर देख सकते हैं. इस मूवी को जलियांवाला बाग के नरसंहार की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है. इस फिल्म में बलिदान, देशभक्ति और इंसाफ की कहानी दिल चीरकर रख देती है.
6/8
'आयरन हार्ट'
'आयरन हार्ट' वेब सीरीज चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जिसे JioCinema-Hotstar पर स्ट्रीम किया गया है, मार्वल फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है. ये वेब सीरीज 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' के बाद की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें नया हीरो, नई चुनौतियां और वही पुराना मार्वल स्टाइल है. 'आयरन हार्ट' इस वक्त फैंस के बीच खासा ट्रेंड कर रही है.
Advertisement
7/8
ये आपके वीकेंड का पूरा प्लान
ये कुछ पांच वेब सीरीज और फिल्म हैं, जो इस वक्त खासी ट्रेंड कर रही हैं, लेकिन ये आपके वीकेंड को खास बना सकती है, बस आपको कुछ स्नैक्स के साथ अपनी च्वॉइस के हिसाब से सिलेक्ट करना है, कि आप क्या देखना चाहते हैं, अगर थ्रिल के शौकीन है, तो आपको 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' में मिल जाएगा, अगर एंटरटेनिंग और धांसू एक्शन देखना है, तो और भी ऑप्शन आपके पास हैं. जिसे देखकर आप अपना दिन बना सकते हैं.
8/8
इनको भी कर सकते हैं प्लान में शामिल
तो फिर किसका इंतजार है? पॉपकॉर्न तैयार रखें और इन धमाकेदार टाइटल्स के साथ वीकेंड बनाएं पूरी तरह एंटरटेनिंग, साथ में अपने फ्रेंड्स और कुलीग को भी इस वीकेंड में अपने साथ शामिल कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy