ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • The Family Man 3 देखने से पहले देख लें मनोज बाजपेई की ये फिल्में और वेब सीरीज, इन OTT पर है मौजूद

The Family Man 3 देखने से पहले देख लें मनोज बाजपेई की ये फिल्में और वेब सीरीज, इन OTT पर है मौजूद

अगर आप मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 3 को देखने वाले हैं तो इससे पहले आप मनोज बाजपेयी की इन फिल्मों और वेब सीरीज को जरूर देखें. आप इन्हें इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: November 21 2025, 06:00 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
मनोज बाजपेयी की फिल्में
1/7

मनोज बाजपेयी की फिल्में

जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' (The Family Man) के अगले सीजन 'द फैमिली मैन 3' अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के जासूस श्रीकांत तिवारी के रूप में एक्टर मनोज बाजपेयी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. मनोज बाजपेयी भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने एक्टरों में से हैं, जो हर किरदार में एकदम फिट बैठते हैं. 'द फैमिली मैन 3' देखने से पहले आप मनोज बाजपेयी की इन बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज को देख सकते हैं.

गैंग्स ऑफ वासेपुर
2/7

गैंग्स ऑफ वासेपुर

यह मनोज बाजपेयी के करियर की सबसे आईकॉनिक फिल्मों में से एक है. सरदार खान के रूप में उनकी क्रूरता, कॉमेडी को देखकर आप उनके फैन हो जाएंगे. इस सीरीज को लोगों ने बेहद पसंद किया था. आप इस सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

स्पेशल 26
3/7

स्पेशल 26

यह एक स्मार्ट थ्रिलर फिल्म है, इसमें मनोज बाजपेयी ने एक सीबीआई अफसर की भूमिका निभाई है जो ठगों के पीछे पड़ा है. इस फिल्म में उनका किरदार शांत और तेज दिमाग वाला है. इसमें भरपूर एक्शन है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Advertisement
सत्या
4/7

सत्या

यह फिल्म मनोज बाजपेयी के करियर की शुरुआती सफलता थी. इसमें एक्टर ने भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था, जो एक गैंगस्टर था. इसने जिसने 90 के दशक के सिनेमा को बदल कर रख दिया. उनका डायलॉग "मुंबई का किंग कौन? भईकू म्हात्रे!" आज भी मशहूर है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

अलीगढ़
5/7

अलीगढ़

यह फिल्म बेहद संवेदनशील है. इसमें मनोज बाजपेयी ने प्रोफेसर रामचंद्र सिरस का किरदार निभाया था, जो अपनी जेंडर के कारण समाज के दबावों का सामना करते हैं. यह फिल्म मनोज बाजपेयी के शानदार फिल्मों में एक है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

द फैमिली मैन
6/7

द फैमिली मैन

'द फैमिली मैन 3' देखने से पहले, पहले के दो सीजन जरूर देखें. यह आपको श्रीकांत तिवारी के किरदार, उनके फैमिली और उनकी नौकरी को दिखाएगा. यह सीरीज सस्पेंस-एक्शन की शानदार सीरीज है. इसे आप OTT प्लेटफार्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Advertisement
साइलेंस... कैन यू हियर इट?
7/7

साइलेंस... कैन यू हियर इट?

यह एक फास्ट-पेस्ड मर्डर मिस्ट्री है. इसमें उन्होंने एसीपी अविनाश वर्मा का किरदार निभाया, जो एक हत्या के मामले को सुलझाते हैं. इस फिल्म में भी जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल के साथ है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

Tags Manoj Bajpayee Manoj Bajpayee Film Manoj Bajpayee web series
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

अस्पताल में भर्ती सलीम खान की लंबी उम्र के लिए सुभाष घई ने की प्रार्थना, कहा 'सलीम साहब मेरे भाई...'

रोहित शेट्टी केस में पुलिस का मास्टरस्ट्रोक, वो हथियार बरामद जिससे चली थीं गोलियां, अब खुलेंगे बिश्नोई गैंग के गहरे राज

Video: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी के कार्ड के साथ क्या-क्या है? इनविटेशन बॉक्स में के तोहफे देख रह जाएंगे दंग!

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.