Kaun Banega Karodpati
एक जमाना था जब अमिताभ बच्चन का करियर डूबने की कागार पर पहुंच गया था. अमिताभ बच्चन की कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पा रही थी. अमिताभ बच्चन एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दे रहे थे. लोगों को लगने लगा था कि अमिताभ बच्चन का चार्म अब हमेशा के लिए खत्म हो गया. इसी बीच अमिताभ बच्चन ने केबीसी में होस्ट की कुर्सी थामकर बवाल मचा दिया था. अमिताभ बच्चन ने इस शो के जरिए ऐसा कमबैक किया कि उका डाउनफॉल कभी हो ही नहीं पाया. अमिताभ बच्चन आज भी एक से बढ़कर एक फिल्म में काम कर रहे हैं.