ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • 'औरतों के कपड़े उतारो, भीड़ अपने आप...', इस एक्ट्रेस ने तीखे लफ्जों में फिल्ममेकर्स की सोच पर उठाए थे सवाल

'औरतों के कपड़े उतारो, भीड़ अपने आप...', इस एक्ट्रेस ने तीखे लफ्जों में फिल्ममेकर्स की सोच पर उठाए थे सवाल

बॉलीवुड में दशकों पहले जब बोलना भी मुश्किल था, उस वक्त इस एक्ट्रेस ने खुलकर फिल्ममेकर्स की सोच पर सवाल उठाए थे. वो सिर्फ एक शानदार आदाकारा ही नहीं, बल्कि एक मजबूत सोच वाली महिला भी रहीं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: July 12 2025, 06:35 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
फिल्ममेकर्स को मिला कड़ा जवाब
1/9

फिल्ममेकर्स को मिला कड़ा जवाब

बॉलीवुड में बोल्ड सीन और इंटीमेट सीन को लेकर हमेशा से बहस छिड़ती आई है, फिल्म मेकर्स के लिए मूवी की सफलता इन सीन्स पर कहीं हद तक आधारित होती है, आज के समय में बोल्ड या इंटीमेट सीन काफी कॉमन हैं, लेकिन दशकों पहले इन सीन्स पर काम करना काफी मुश्किल होता था, क्योंकि लोगों को इन विषयों पर बात करना तक पसंद नहीं था. ऐसे में फिल्ममेकर जब मूवी में इन सीन्स को लेने की बात करते थे, और यह कहते थे, ये सीन फिल्म की सफलता बन सकते हैं, तब एक बेहद खूबसूरत और मुखर अभिनेत्री रहीं, जिन्होंने फिल्म मेकर्स की इस सोच पर न सिर्फ सवाल उठाया बल्कि करारा जवाब भी दिया था.

इस एक्ट्रेस ने खुलकर उठाए सवाल
2/9

इस एक्ट्रेस ने खुलकर उठाए सवाल

आज से दशकों पहले जब बोलना भी मुश्किल था, उस वक्त में इस एक्ट्रेस ने खुलकर फिल्ममेकर्स की सोच पर सवाल उठाए थे. वो कोई और नहीं बल्कि स्मिता पाटिल थीं. जो सिर्फ एक शानदार आदाकारा ही नहीं, बल्कि एक मजबूत सोच वाली महिला भी थी.

इंटीमेट सीन्स पर रखी बेबाकी से बात
3/9

इंटीमेट सीन्स पर रखी बेबाकी से बात

दरअसल, स्मिता पाटिल की फिल्म 'चक्र' में एक बाथिंग सीन था, जिसे एक्ट्रेस के आधे बदन शूट किया गया था, इस सीन को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर पर भी इस्तेमाल किया था, इस पर सवाल उठे, तो एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी बात रखी थी.

Advertisement
हीरो-हीरोइन के शूट पर कही ये बात
4/9

हीरो-हीरोइन के शूट पर कही ये बात

एक इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से फिल्म के पोस्टर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था, कि हीरो को तो आप बिना कपड़ों के दिखा नहीं सकते, क्योंकि उससे क्या ही फायदा मिलेगा, औरतों को नंगा दिखाओगे तो लगता है, 100 लोग और फिल्म देखने आ जाएंगे.

एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला ये बयान
5/9

एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला ये बयान

उस वक्त उनका दिया गया ये बयान बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि इस तरह के सवालों पर एक्ट्रेस चुप रहना ही ज्यादा पसंद करती थी, तब स्मिता पाटिल का ये जवाब बेहद बहादुरी का था.

जनता पर छोड़ी ये बात
6/9

जनता पर छोड़ी ये बात

दूरदर्शन को दिए अपने इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, कि देश की जनता को ये बताया जाता है, कि इस फिल्म में आधे नंगे शरीर हैं, आइए देखिए. उन्होंने आगे कहा था, कि ये रवैया बिल्कुल गलत है, अगर फिल्म की कहानी में दम है, तो वो बिना ऐसे सीन के भी चलेगी.

Advertisement
फिल्म की कहानी को दी तवज्जो
7/9

फिल्म की कहानी को दी तवज्जो

एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा था, कि सिनेमा की ताकत फिल्म की कहानी और उस फिल्म के किरदारों के अभिनय में होती है. न की औरतों के कपड़े उतरवाकर उनके शरीर को दिखाने में.

इतनी कम उम्र में छोड़ी दुनिया
8/9

इतनी कम उम्र में छोड़ी दुनिया

आपको बता दें, स्मिता पाटिल एक दिग्गज अदाकारा रहीं हैं, इसी के साथ-साथ वो दूरदर्शन की पहली महिला न्यूज एंकर भी थी, उनका 31 साल की कम उम्र में बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दौरान कुछ समस्याओं की वजह से साल 1986 में निधन हो गया था.

आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा
9/9

आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा

अभिनेत्री इतने कम समय में एक ऐसी विरासत छोड़ गईं, जिसे आज की पीढ़ी भी सलाम करती हैं. अपने संजीदा अभिनय और बेबाक बयानों की वजह से स्मिता पाटिल आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

Tags Bollywood Gossips Bollywood news Entertainment News Intimate Scenes smita patil
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

Dhurandhar के बाद अब Aakhri Sawal से सिनेमाघरों में तबाही मचाएंगे संजय दत्त, पोस्टर देख कांप उठेंगे दुश्मन! कब होगी रिलीज?

'बच्चा है तू मेरा', अनन्या पांडे और कियारा आडवाणी के साथ राकेश बेदी ने किया कुछ ऐसा, Video देख मजे ले रहे नेटिजन्स

Bollywood के बाद अब साउथ में बजेगा पवन सिंह के नाम का डंका! इस फिल्म में हुई पावर स्टार की एंट्री, कब रिलीज होगा पहला गाना?

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.