• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Photos
  • कौन हैं करिश्मा कोटक जिन्हें LIVE TV पर WCL ओनर ने किया प्रपोज? चिरंजीवी-नवाजुद्दीन संग भी है खास कनेक्शन

कौन हैं करिश्मा कोटक जिन्हें LIVE TV पर WCL ओनर ने किया प्रपोज? चिरंजीवी-नवाजुद्दीन संग भी है खास कनेक्शन

Karishma Kotak: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के फाइनल में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से एंकर करिश्मा कोटक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ये एंकर कौन हैं?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 03 2025, 07:29 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
  8. bollywoodlife.com photo
  9. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/9

लाइव टीवी पर एंकर को मिला शादी का प्रपोजल

Who Is Karishma Kotak?: स्पोर्ट्स और ग्लैमर की दुनिया का रिश्ता सालों पुराना है, लेकिन जब-जब यह दोनों टकराए हैं तब-तब एक प्यार की कहानी शुरू हुई है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला है. हाल ही में हुआ डब्ल्यूसीएल 2025 (WCL 2025) फाइनल मैच काफी शानदार रहा, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अब सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल, इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि मैच की एंकर करिश्मा कोटक (Karishma Kotak) हैं. आइए जानते हैं WCL 2025 के फाइनल (WCL 2025 Viral Video) में ऐसा क्या हुआ जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

bollywoodlife.com photo
2/9

WCL 2025 के फाइनल से आया हैरान करने वाला Video

WCL 2025 के फाइनल के बाद एंकर करिश्मा कोटक (Karishma Kotak) टूर्नामेंट के ओनर हर्षित तोमर का इंटरव्यू ले रही थीं. इस दौरान उन्होंने WCL ओनर से पूछा कि, 'अब टूर्नामेंट खत्म हो गया है, आप कैसे सेलिब्रेट करेंगे?' एंकर के इस सवाल है हर्षित ने जो जवाब दिया उसे सुनकर न सिर्फ करिश्मा बल्कि वहां मौजूद और टीवी देख रहे सभी लोग हैरान रह गए.

bollywoodlife.com photo
3/9

लाइव टीवी पर हर्षित तोमर ने किया एंकर को प्रपोज

दरअसल, करिश्मा के इस सवाल पर हर्षित ने मुस्कुराते हुए कहा कि, 'शायद अब जब सब खत्म हो गया है, तो मैं आपको प्रपोज कर दूंगा.' यह सुनकर करिश्मा चौंक गईं और कहा कि, 'हे भगवान.' इसके बाद तुरंत ही उन्होंने प्रोफेशनल अंदाज अपनाते हुए इंटरव्यू को खत्म किया, लेकिन अब लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ये एंकर है कौन जिसे WCL के मालिक ने लाइव टीवी पर प्रपोज किया.

bollywoodlife.com photo
4/9

कौन हैं करिश्मा कोटक?

WCL 2025 में बतौर एंकर नजर आने वाली करिश्मा कोटक (Kaun Hai Karishma Kotak?) एक ब्रिटिश मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर हैं. उन्होंने कई इंडियन फिल्मों में भी काम किया है. इतना ही नहीं करिश्मा साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के फेमस एक्टर नवाजुद्दीन जैसे सितारों संग भी काम कर चुकी हैं.

bollywoodlife.com photo
5/9

करिश्मा ने कैसे तय किया लंदन से मुंबई तक का सफर?

बता दें कि, करिश्मा का जन्म 26 मई 1982 को लंदन में हुआ था. उनके पिता गुजराती मूल के थे और मां ईस्ट अफ्रीकी मूल की. उन्होंने 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा की भारतीय फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्कोप है, जिसके बाद 20 साल की उम्र में उन्होंने भारत आकर फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू किया.

bollywoodlife.com photo
6/9

अभिनेत्री नहीं बल्कि ये बनने का था सपना

हालांकि, करिश्मा कोटक शुरुआत दिनों में एक्ट्रेस नहीं बल्कि टीचर बनना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने टीचिंग कोर्स में दाखिला भी लिया था, लेकिन मॉडलिंग ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ला दिया. उन्होंने यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप के साथ काम किया है और 2006 में किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट कराया. ऑस्ट्रेलिया में अतुल कस्बेकर ने उनका शूट किया और यही उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट बना.

bollywoodlife.com photo
7/9

'बिग बॉस' से सुर्खियों में आईं करिश्मा कोटक

मॉडलिंग के बाद करिश्मा ने टीवी की दुनिया मे कदम रखा. कई टीवी शोज में काम करने के बाद उन्हें साल 2012 में मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 6 में आने का मौका मिला और यहीं से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. हालांकि, करिश्मा इस शो के अंत तक नहीं टिक पाईं क्योंकि, इसी दौरान उनके पिता का निधन हो गया जिसकी वजह से करीब चार हफ्ते बाद ही वह शो से बाहर आ गई थीं.

bollywoodlife.com photo
8/9

बॉलीवुड से साउथ फिल्मों तक दिखाया जलवा

इसके बाद करिश्मा ने फिल्मी दुनिया की तरफ कदम बढ़ाया और फिर उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, जिसमें बॉलीवुड और साउथ की मूवीज शामिल है. करिश्मा जिन पिक्चर्स में नजर आईं उसमें साल 2007 में आई चिरंजीवी की तेलुगु कॉमेडी फिल्म 'शंकर दादा जिंदाबाद' और साल 2016 में आई नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्में शामिल हैं.

bollywoodlife.com photo
9/9

इन फिल्मों भी नजर आ चुकी हैं करिश्मा कोटक

चिंरजीवी और नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्मों के अलावा करिश्मा कोटक ने 'कप्तान', 'मिस्टर मम्मी' और 'लखनवी इश्क' जैसी मूवी में भी नजर आईं. उनका फिल्मी करियर काफी लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने कई अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं. उनका यह सफर काफी शानदार भी रहा.

Tags:

  • bollywood hindi news
  • Entertainment News
  • Karishma Kotak
  • karishma kotak movies
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: Ayushmann Khurrana की जगह सारी लाइमलाइट लूट ले गई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

    Pati Patni Aur Woh Do X Review: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्मपति पत्नी और वो रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर किस तरह की बातें चल रही हैं.

  • Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Athiradi X Review: धुरंधर 2 को जाएंगे भूल... रिलीज होते ही Basil Joseph की फिल्म ने मचाया भौकाल, सिनेमाघरों का फैंस ने किया ये हाल

    Tovino Thomas Basil Joseph film Athiradi X Review: मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म अथिरादि 14 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है. रिलीज के बाद से ही लोग अथिरादि के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं.

Latest News

Mohanlal Movies: मोहनलाल की इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, आज ही अपनी वॉचलिस्ट में करें शामिल

Mohanlal Movies: मोहनलाल की इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, आज ही अपनी वॉचलिस्ट में करें शामिल

आधी रात Salman Khan के साथ क्या हुआ? तड़के 3 बजे एक्टर ने दी चेतावनी, कहा- '60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला'

आधी रात Salman Khan के साथ क्या हुआ? तड़के 3 बजे एक्टर ने दी चेतावनी, कहा- '60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला'

Ranbir Kapoor की Ramayana का जिक्र होते ही क्यों चुप हुईं Hema Malini? नहीं लिया राम का नाम Exclusive

Ranbir Kapoor की Ramayana का जिक्र होते ही क्यों चुप हुईं Hema Malini? नहीं लिया राम का नाम Exclusive

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.