साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के घर बजी शहनाई
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के घर खुशियों की बहार आई है. उनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) ने आखिरकार अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी (Zenaib Ravadji) के साथ सात फेरे ले लिए हैं. ये रॉयल शादी 6 जून को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई, जो खुद अखिल के दादा और दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने ऑर्गेनाइज की थी.