'सन ऑफ सरदार 2' इवेंट में रोई एक्ट्रेस रोशनी वालिया
Who Is Roshni Walia: अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardaar 2) इन दिनों चर्चा में है. जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur Movie) के साथ-साथ रोशनी वालिया भी नजर आएंगी. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया था. जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. वहीं इसमें टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रोशनी वालिया (Roshni Walia) भी नजर आईं, लेकिन 'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई और स्टेज पर ही रो पड़ी. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है और रोशनी वालिया कौन हैं?