अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी संग काजोल ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
Kajol-Vatsal Seth Birthday Celebration Photos: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने बीते दिन यानी 5 अगस्त 2025 को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस के जन्मदिन पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और उनके पति वत्सल सेठ (Vatsal Seth) संग केक काटते और मस्ती करते नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठे कि आखिर काजोल के बर्थडे सेलिब्रेशन में वत्सल सेठ और इशिता दत्ता क्यों साथ दिखे?