आखिर क्यों Rajesh Khanna को रातोंरात छोड़ गए थे उनके सबसे करीबी दोस्त? वो राज जिन्हें काका ने खुद दुनिया से छुपाए रखा!
आखिर क्यों Rajesh Khanna को रातोंरात छोड़ गए थे उनके सबसे करीबी दोस्त? वो राज जिन्हें काका ने खुद दुनिया से छुपाए रखा!
Rajesh Khanna बॉलीवुड के वो सितारे थे, जिनकी दीवानी दुनिया आज भी है. उनकी फिल्मों से लेकर गानों तक दशकों बाद भी दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं, लेकिन काका से जुड़े कुछ अनसुने किस्से उनके फैंस तक को नहीं मालूम हैं.
By: Sadhna Mishra |
Published: December 29 2025, 04:44 PM IST
राजेश खन्ना के वो राज जिन्हें काका ने खुद दुनिया से छुपाए रखा
Rajesh Khanna Unknown Facts: बॉलीवुड में न जाने कितने कलाकार आए और गए, लेकिन एक नाम जिसका स्टारडम उनके निधन के बाद भी बना हुआ है, वो राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) हैं. ये वो नाम है जो भारतीय सिनेमा के पहले 'सुपरस्टार' थे, जिसके लिए लड़कियां खून से खत लिखती थी. उनके बारे में एक-दो नहीं करोड़ों शब्द लिखे गए है, लेकन आज भी उनकी जिंदगी की कुछ ऐसी परते हैं जिनसे पर्दा उठना बाकी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको राजेश खन्ना के उन्हीं अनसुने किस्सों (Rajesh Khanna Intresting Facts) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर देंगे.
2/8
बचपन में ही छूट गया असली मां-बाप का साथ
राजेश खन्ना के नाम से दुनियाभर में मशहूर काका का असली नाम जतिन खन्ना था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि, उनका सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि मां-बाप भी दूसरे हैं. दरअसल, एक्टर की मां ने उनके जन्म से पहले ही अपने निसंतान रिश्तेदार को बच्चा देने का वादा कर दिया था और राजेश खन्ना के जन्म के बाद उन्होंने उन्हें सौंप दिया था. हालांकि, इस बात को काका हमेशा ही प्रेस से छुपाते रहे हैं.
3/8
रातोंरात छोड़ गए सबसे करीबी दोस्त
बॉलीवुड में राजेश खन्ना के बहुत सारे दोस्त रहे हैं, लेकिन सबसे करीबी सलीम खान और जावेद अख्तर माने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब इनकी दोस्ती रातोंरात टूट गई. दरअसल, सलीम-जावेद को राजेश खन्ना ने फिल्म 'हाथी मेरे साथी' में पहला ब्रेक दिया था, लेकिन फिल्म के दौरान काका और राइटर्स के बीच अनबन इतनी बढ़ गई कि, उनके रिश्तों में खटास आ गई और फिर इन्होंने कभी साथ काम नहीं किया.
Advertisement
4/8
16 साल छोटी एक्ट्रेस संग शादी से किया हैरान
राजेश खन्ना और एक्ट्रेस अंजू महेंद्र का रिश्तों उस समय खूब चर्चा में था. दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, लेकिन राजेश खन्ना के सुपरस्टारडम ने उनके रिश्ते में दरार डाल दी और दोनों अलग हो गए. ऐसे में एक दिन गुस्से में आकर काका ने डिंपल कपाड़िया के पिता से हाथ मांग लिया और 31 साल की उम्र में उन्होंने 15 साल की डिंपल से शादी कर ली.
5/8
अंजू महेंद्र से ऐसे लिया था रुसवाई का बदला
16 साल छोटी एक्ट्रेस शादी के फैसले से सबको हैरान करने वाले राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने इसके बाद जो किया वो और भी ज्यादा चौंकाने वाला था. दरअसल, काका ने जानबूझकर अपनी शादी की बारात का रास्ता बदलवा दिया था और अपनी प्रेमिका अंजू महेंद्र के घर के ठीक सामने से गुजरे थे. ऐसा उन्होंने प्यार में एक्ट्रेस से मिली रुसवाई का बदला लेने के लिए किया था, जिसकी चर्चा आजतक होती है.
6/8
इस फिल्म ने बदली थी Rajesh Khanna की किस्मत
क्या आप जानते हैं कि, राजेश खन्ना की साल 1969 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आराधना' लगभग डिब्बा बंद होने वाली थी, क्योंकि इसकी कहानी किसी दूसरी फिल्म से मिल रही थी. ऐसे में शूटिंग से ठीक एक दिन पहले डायरेक्टर शक्ति सामंता ने पूरी स्क्रिप्ट बदलने का फैसला किया और रातभर में नया क्लाइमेक्स तैयार किया गया और यही वो बदलाव था जिसकी वजह से राजेश खन्ना को इस मूवी में बाप और बेटे दोनों का रोल निभाने का मौका मिला.
Advertisement
7/8
एक मीटिंग से निकली दो ब्लॉकबस्टर फिल्में
'आराधना' (Aradhana) फिल्म के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि, मेकर्स को राजेश खन्ना के साथ एक मीटिंग में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में मिल गई. दरअसल, जब 'आराधना' की स्क्रिप्ट बदली जा रही थी, तब लेखक गुलशन नंदा ने शक्ति सामंता को एक और कहानी सुनाई थी, जो उन्हें काफी पसंद आई थी. हालांकि, उस समय उन्होंने आराधना को ही रीराइट किया, लेकिन वो उस कहानी को भूले नहीं और बाद में वही 'कटी पतंग' फिल्म बनकर दर्शकों के सामने आई और ब्लॉकबस्टर रही.
8/8
काका को हमेशा सताता था ये एक डर
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बारे में बहुत से अनसुने किस्से हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी है. वो जितने बड़े सुपरस्टार थे, अंदर से वे उतने ही अकेले और असुरक्षित भी थे. उन्हें हमेशा डर रहता था कि, उनका सिंहासन कोई छीन न लें और इसी डर ने इन्हें कई बार गलत फैसले लेने पर मजबूर किए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy