Thalapathy Vijay ने एक्टिंग करियर को क्यों कहा अलविदा?
Thalapathy Vijay Bids Farewell To Acting: साउथ सिनेमा के बेताज बादशाह थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए थे, लेकिन अपनी फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी उनके फैंस ने अभी कल्पना भी नहीं की थी. पर्दे पर अपनी मुस्कान और स्टाइल से सबको दीवाना बनाने वाले विजय ने नम आंखों के साथ एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. ऐसे में उनके फैंस के मन में अब ये सवाल उठने लगा है कि, आखिर एक्टर ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?