'बैड न्यूज' के कलेक्शन पर लगी हैं लोगों की निगाहें
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर 'बैड न्यूज' शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है और इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' अच्छा कलेक्शन करने वाली है। विक्की कौशल ने अपने करियर में कुछ ही फिल्मों में काम किया है जिसमें से कई ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब देखने वाली बात होगी कि 'बैड न्यूज' विक्की कौशल की टॉप कलेक्शन वाली मूवीज की लिस्ट में कहां पर पहुंचती है।