Bollywood Vamp
Bollywood Vamp: बॉलीवुड की कहानियों में जितना मजा हीरो-हीरोइन के रोमांस और ड्रामे में आता है, उतना ही तड़का खलनायिकाओं के किरदार भी लगाते हैं. तिरछी मुस्कान, तीखे बोल और चालाकी से भरे अंदाज में कई एक्ट्रेसेस ने ऐसी भूमिकाएं निभाईं कि दर्शक उनसे पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी नफरत करने पर मजबूर हो गए, लेकिन उनकी एक्टिंग का जादू ऐसा था कि आज भी वे याद की जाती हैं. वूमेंस डे के मौके पर आइए ऐसी ही कुछ बॉलीवुड वैंप हसीनाओं के बारे में जानते हैं.