2022 में कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे
साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ है। हर साल की तरह 2022 ने कई उतार-चढ़ाव देखे। कुछ लोगों के हिस्से में दुख आए तो कुछ लोगों के हिस्से में खुशी आई। वहीं, मनोरंजन इंडस्ट्री में तमाम स्टार्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने पुलिस थाने और कोर्ट के चक्कर काटे हैं। इन स्टार्स में रणवीर सिंह से लेकर हनी सिंह तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सितारे इस साल कानूनी पचड़ों में फंसे हैं।