ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Year Ender 2025: धमाके का वादा करके फुस्स हुई ये मूवीज, साल की इन 10 फिल्मों ने डुबाया मेकर्स का पैसा

Year Ender 2025: धमाके का वादा करके फुस्स हुई ये मूवीज, साल की इन 10 फिल्मों ने डुबाया मेकर्स का पैसा

Biggest Flop Bollywood Movies: साल 2025 में बॉलीवुड की कई मूवीज रिलीज हुई हैं. इनमें से कई फिल्में फ्लॉप हुईं, जिनका काफी ज्यादा बज था. इन फिल्मों के कलेक्शन में नजर डालते हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 15 2025, 02:25 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
  • Reception attendees
    11
साल 2025 में फ्लॉप हुई ये बॉलीवुड फिल्में
1/11

साल 2025 में फ्लॉप हुई ये बॉलीवुड फिल्में

साल 2025 में बॉलीवुड की कई मूवीज रिलीज हुई हैं, जिनको लेकर मेकर्स और दर्शकों को दोनों काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, ये मूवीज जब सिनेमाघरों में आईं तो इन्हें देखने के लिए लोग नहीं पहुंचे. इसका नतीजा हुआ कि ये बॉलीवुड मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गईं. इन फिल्मों ने मेकर्स का पैसा डुबाने के साथ ही दर्शकों के टिकट का पैसा खराब किया है. आइए जानते हैं कि साल 2025 में 'सिकंदर', 'सन ऑफ सरदार', 'इमरजेंसी', 'बागी 4' समेत कौन सी मूवीज बज होने के बाद भी अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं.

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2'
2/11

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2'

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का काफी बज था. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई. फिल्म ने 70.04 करोड़ रुपये कमाए.

फिल्म 'बागी 4'
3/11

फिल्म 'बागी 4'

टाइगर श्रॉफ समेत कई सितारों से सजी फिल्म 'बागी 4' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा. टाइगर श्रॉफ की इस फ्रेंचाइजी फिल्म के चौथे पार्ट ने सिर्फ 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Advertisement
फिल्म 'इमरजेंसी'
4/11

फिल्म 'इमरजेंसी'

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने सिर्फ 16.52 करोड़ रुपये कमाए थे. कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर काफी चर्चाएं रहीं और इसकी रिलीज डेट भी कई बार बदली गई.

फिल्म 'मस्ती 4'
5/11

फिल्म 'मस्ती 4'

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'मस्ती' का चौथा पार्ट 'मस्ती 4' कमाल नहीं दिखा पाया. इस फिल्म ने सिर्फ 11.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2'
6/11

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2'

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने जबरदस्त बज के बाद 93.28 करोड़ रुपये कमाए थे.

Advertisement
फिल्म 'सिकंदर'
7/11

फिल्म 'सिकंदर'

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में थी लेकिन इसका फायदा मेकर्स को नहीं हुआ. इस फिल्म का कुल कलेक्शन 103.45 करोड़ हुआ था.

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2'
8/11

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2'

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर काफी अच्छा माहौल था लेकिन सिनेमाघरों में लोग नहीं पहुंचे. फिल्म ने सिर्फ 43.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म 'देवा'
9/11

फिल्म 'देवा'

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी. इस फिल्म को लेकर काफी बज बनाया गया था लेकन इसके बाद भी 32.07 करोड़ रुपये कमाए थे.

Advertisement
फिल्म 'धड़क 2'
10/11

फिल्म 'धड़क 2'

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' को लोगों ने पसंद नहीं किया. फिल्म 'धड़क 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 21.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म 'हक'
11/11

फिल्म 'हक'

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को लेकर काफी विवाद हुआ. ये फिल्म काफी चर्चाओं में रही लेकिन इसका फायदा मेकर्स को नहीं हुआ. फिल्म ने सिर्फ 19.62 करोड़ रुपये की कमाई की.

Tags Bollywood news Entertainment News Kesari Chapter 2 Sikandar Son Of Sardaar 2
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

Do deewane Seher Mein Box Office Collection Day 5: मृणाल ठाकुर की फिल्म देख लोग हो रहें दीवाने, 5वें दिन इतना हुआ कारोबार

'छाती चौड़ी करके आ जाती है' खानजादी के बॉडी शेमिंग वाले बयान पर भड़की Nehal Chudasama, कहा- 'जो औरत दूसरों की...'

'पड़ोसी के साथ आई हूं...' हिना खान ने जमाने के सामने उड़ाई अपने पति की धज्जियां, वायरल वीडियो देखकर लगा फैंस सदमा

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.