ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Year Ender 2025: इस साल सिनेमाघरों में इन भोजपुरी फिल्मों का रहा दबदबा, बॉक्स ऑफिस पर मच गया था तहलका

Year Ender 2025: इस साल सिनेमाघरों में इन भोजपुरी फिल्मों का रहा दबदबा, बॉक्स ऑफिस पर मच गया था तहलका

साल 2025 भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत स्पेशल रहा है. इस साल कई शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं, जिन्होंने शानदार कमाई की थी. आइए जानते हैं...

By: Shreya Pandey  |  Published: December 11 2025, 05:00 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
2025 की शानदार फिल्में
1/8

2025 की शानदार फिल्में

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का दर्शक बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ ही देश-दुनिया में फैला हुआ है. भोजपुरी के गाने, जहां हर पार्टी और उत्सव की जान होते हैं, वहीं भोजपुरी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं. साल 2025 भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद शानदार साल रहा है. इस साल एक्शन, ड्रामा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कई फिल्मों ने अपनी कमाई से रिकॉर्ड बनाए.

मेरे जीवन साथी
2/8

मेरे जीवन साथी

साल की शुरुआत में, अरविंद अकेला कल्लू और मेघा श्री की फिल्म 'मेरे जीवन साथी' ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हुई थी. यह सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं थी, बल्कि यह दहेज प्रथा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का अच्छा और पॉजिटिव रिस्पांस मिला.

रुद्र-शक्ति
3/8

रुद्र-शक्ति

साल 2025 में रिलीज यह फिल्म विक्रांत और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की शानदार फिल्म है. यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आई. इस फिल्म में एक पौराणिक कहानी को मॉडर्न और एक्शन-ओरिएंटेड स्टाइल में पेश किया गया था. फिल्म में विक्रांत और अक्षरा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया.

Advertisement
हमार नाम बा कन्हैया
4/8

हमार नाम बा कन्हैया

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' जुलाई में रिलीज हुई थी. ये एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर थी. इस फिल्म की कहानी में निरहुआ एक बैंक डकैती के केस में फंस जाते हैं और फिर पूरी फिल्म में वह खुद को बेगुनाह साबित करने की लगे रहते हैं.

बजरंगी
5/8

बजरंगी

एक्शन किंग पवन सिंह की फिल्म 'बजरंगी' 9 मई को रिलीज़ हुई थी. यह फिल्म बहन-भाई के अटूट रिश्ते की कहानी पर दिखाती है. इस फिल्म में पवन सिंह का एक्शन अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आया. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

जान
6/8

जान

निधि झा और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी वाली फिल्म 'जान' दमदार कहानी और शानदार गाने के लिए फेमस है. यह फिल्म बेरोजगारी और सामाजिक स्ट्रगल जैसी मुद्दों पर आधारित थी. दर्शकों ने फिल्म के कंटेंट को तो पसंद किया ही, लेकिन सबसे ज्यादा इस फिल्म के गाने फेमस हुए.

Advertisement
रिश्ते
7/8

रिश्ते

साल 2025 में होली के समय खेसारी लाल यादव की ये फिल्म रिलीज हुई थी. यह एक इमोशनल और एंटरटेनिंग फैमिली फिल्म थी, जिसमें रिश्तों और परिवार की कहानी को दिखाया गया है. 'रिश्ते' फिल्म को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला, जिससे यह फिल्म साल की सबसे कामयाब फैमिली फिल्म बन गई.

राजाराम
8/8

राजाराम

भोजपुरी के पावर स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजाराम' ने रिलीज के साथ ही सस्पेंस और एक्शन का माहौल बना दिया. यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में खेसारी ने डबल रोल निभाया था. एक तरफ वह शांत और लाल साधु के रूप में थे, तो दूसरी तरफ एक ताकतवर योद्धा थे. इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया है.

Tags Bhojpuri Movie Year Ender 2025 Year Ender 2025 top bhojpuri movie
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

Toxic Teaser: आंखों में खून और हाथों में... यश ने एक बार फिर दिखाया अपना खूंखार अवतार, दुश्मनों को मार-मारकर सिखाया 'मैनर्स'

'पहले उन्होंने दबोची गर्दन और फिर...' जब सरेआम दबंगई पर उतरीं Priyanka Chopra की मां, गुस्से में उठा हाथ

Viral Video: कैमरे के सामने छलका विशाल भारद्वाज का दर्द? O Romeo के गिरते कलेक्शन के बीच बोले- 'ये मेरी जिंदगी की सबसे...'

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.