ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: खतरे में अभिरा की जान, तिल-तिल तड़पेगा अरमान; लीप से पहले 7 ट्विस्ट लाएंगे तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: खतरे में अभिरा की जान, तिल-तिल तड़पेगा अरमान; लीप से पहले 7 ट्विस्ट लाएंगे तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है. सीरियल में अभिरा और अरमान की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है. मेहर ये तूफान लेकर आएगी. आइए आपको शो में आने वाले 7 ट्विस्ट बताते हैं.

By: Kavita  |  Published: January 07 2026, 11:23 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप से पहले आएंगे 7 ट्विस्ट
1/8

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप से पहले आएंगे 7 ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जोरदार ड्रामा चल रहा है. अरमान और अभिरा ने अपनी मेहनत के दम पर पोद्दार परिवार को डूबने से बचा लिया है लेकिन अब अरमान खुद नई परेशानी में फंस गया है. अरमान और अभिरा के सामने एक नया तूफान आने वाला है, जिससे दोनों की जिंदगी में काफी कुछ बदल जाएगा. ये सब कुछ 7 साल के लीप से पहले होगा, जिससे दोनों की लाइफ में नए शख्स की एंट्री होगी. आइए आपको बताते हैं कि लीप से पहले शो में कौन कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं.

अरमान को मारने की कोशिश करेगी ये महिला
2/8

अरमान को मारने की कोशिश करेगी ये महिला

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब अरमान की जान खतरे में पड़ जाएगी. मेहर के मृतक ड्राइवर की पत्नी पोद्दार की पार्टी में पहुंच जाएगी. वह यहां पर अरमान को ड्रिंक में कुछ मिला देगी. अरमान ने मेहर मित्तल को निर्दोष साबित करवाया है, लेकिन उसने ड्राइवर की हत्या की है. इस वजह से ड्राइवर की पत्नी अरमान से बदला लेने की कोशिश करेगी.

अभिरा के सामने आएगा मेहर का सच
3/8

अभिरा के सामने आएगा मेहर का सच

अब शो में अभिरा के सामने मेहर का सच आ जाएगा. उसे पता चल जाएगा कि मेहर ने ही ड्राइवर की हत्या की थी. उसने ड्राइवर पर जबरदस्ती करने का झूठा आरोप लगाया है. ये सब कुछ अभिरा को मृतक ड्राइवर की पत्नी से पता चलेगा. अभिरा ये सब जानकर टूट जाएगी.

Advertisement
मेहर का सच जान तड़पेगा अरमान
4/8

मेहर का सच जान तड़पेगा अरमान

अभिरा कहानी में धांसू ट्विस्ट लेकर आएगी. अभिरा मेहर का असली चेहरा अरमान को दिखाएगी. वह अरमान को बता देगी कि मेहर ने सच में अपने ही ड्राइवर की हत्या की है. ये सच जानकर अरमान टूट जाएगा. उसे इस बात का पछतावा होगा कि उसकी वजह से एक परिवार बर्बाद हो गया.

अभिरा पर हमला करेगी महर
5/8

अभिरा पर हमला करेगी महर

कहानी में ड्रामे यहीं शांत नहीं होंगे. अभिरा जैसे ही मेहर का सच सबको बताएगी तो मेहर का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. मेहर गुस्से में पागल होकर अभिरा पर हमला कर देगी. वह अभिरा को मारने की कोशिश करेगी और उसका गला दबा देगी. इस मौके अरमान अभिरा को बचाएगा.

ड्राइवर की पत्नी की होगी मौत
6/8

ड्राइवर की पत्नी की होगी मौत

अब शो में एक धांसू ट्विस्ट आएगा. अभिरा की मुलाकात ड्राइवर की पत्नी से पार्टी में हो चुकी है और अब अभिरा को वह एक बार फिर बुलाएगी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो जाएगी. अभिरा को सिर्फ उसकी बेटी मिलेगी और महिला के हाथ से लिखी चिट्ठी. अभिरा को जैसे ही पता चलेगा कि ड्राइवर की पत्नी की मौत हो गई है. ये सुनकर अभिरा टूट जाएगी.

Advertisement
लीप से पहले अभिरा की होगी दो बेटियां
7/8

लीप से पहले अभिरा की होगी दो बेटियां

लीप से पहले दिखाया जाएगा कि अभिरा की दो बेटियां होंगी. मायरा को अभिरा ने जन्म दिया है लेकिन ड्राइवर की पत्नी अपनी बेटी की जिम्मेदारी अभिरा पर छोड़कर चली जाएगी. वह अपनी बच्ची से चिट्ठी के जरिए कहेगी कि अब से अभिरा ही उसकी मां है.

क्या कावेरी पोद्दार की होगी वापसी
8/8

क्या कावेरी पोद्दार की होगी वापसी

इन दिनों कहानी में कावेरी पोद्दार नजर नहीं आ रही है. कावेरी पोद्दार खुद को ठीक करने के लिए हेल्थ केयर सेंटर गई है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या दादी सा लीप के बाद नजर आएगी या उनके कैरेक्टर के साथ मेकर्स कोई बड़ा ट्विस्ट दिखाएंगे.

Tags Entertainment News Samridhii Shukla TV Gossip TV News Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

    Synopsis: Ikkis Review: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉलीवुड के ही-मैन की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

  • 4/5

    Dhurandhar Review: कैसी है Ranveer Singh की धुरंधर, पैसा वसूल या बर्बाद? क्लाइमेक्स में छुपा है सबसे बड़ा सस्पेंस

    Genre: SPY Thriller

    Synopsis: Dhurandhar Review: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर मूवी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. तो चलिए जानते है कैसी है ये फिल्म और क्या है इसके बेस्ट सीन्स.

LATEST NEWS

View all

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist: खतरे में अभिरा की जान, तिल-तिल तड़पेगा अरमान; लीप से पहले 7 ट्विस्ट लाएंगे तूफान

Naagin 7 में नई विलेन बन तहलका मचाएंगी सुधा चंद्रन? शो का किया खुलासा; बोलीं- कहानी में ट्विस्ट आएगा

BB 19 Dubai Party: 'तान्या जीतेगी...', बिग बॉस 19 दुबई सक्सेस पार्टी में ग्वालियर गर्ल की हुई तारीफ, वीडियो हो रहा वायरल

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.