ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को तबाह करेगा अभिरा का नया बिजनेस पार्टनर, कहानी में होगी एक और धांसू एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को तबाह करेगा अभिरा का नया बिजनेस पार्टनर, कहानी में होगी एक और धांसू एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twists: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) के आने वाले एपिसोड में अभिरा की जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है. इस नए किरदार के आने से अरमान और अभिरा की जिंदगी में बड़ा भूचाल आएगा.

By: Shivani Duksh  |  Published: May 28 2025, 12:58 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
YRKKH Spoiler alert
1/8
Image credit: Instagram

YRKKH Spoiler alert

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में धीरे धीरे वो समय आ रहा है जब अभिरा और अरमान की मुलाकात होने वाली है. 7 साल पहले अरमान अपनी बेटी को लेकर भाग गया था. इतना समय बीतने के बाद अब अरमान को अपनी गलती का एहसास होने लगा है. हालांकि अब भी अरमान अभिरा की जिंदगी में वापस जाने के लिए राजी नहीं है. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अब तक आपने देखा, अभिरा अरमान के घर जाती है. कावेरी के फोन की वजह से अरमान और अभिरा की मुलाकात होते होते रह जाती है. इसी बीच सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक नई एंट्री होने वाली है.

YRKKH Spoiler
2/8
Image credit: Instagram

YRKKH Spoiler

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे गीतांजलि इस बात का खुलासा करेगी कि वो मन ही मन अरमान को पसंद करती है. हालांकि फिलहाल के लिए गीतांजलि अरमान से ये बात छिपाएगी.

YRKKH Twists
3/8
Image credit: Instagram

YRKKH Twists

मायरा जल्द ही अभिरा से टकरा जाएगी. दोनों मिलकर बातें करने वाली हैं. वहीं अभिरा को अपनी बेटी को लेकर एक बड़ा राज पता चलेगा. अभिरा ये सबूत हाथ लगते ही पूकी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करेगी.

Advertisement
Rohit Purohit
4/8
Image credit: Instagram

Rohit Purohit

अपनी बेटी का सुराग हाथ लगते ही अभिरा बहुत इमोशनल हो जाएगी. अभिरा ये बात विद्या और कावेरी को बताने वाली है. दूसरी तरफ अभिरा अपना बिजनेस फैलाने के बारे में सोचेगी. ऐसे में अभिरा एक बिजनेस पार्टनर की तलाश करेगी.

YRKKH latest News
5/8
Image credit: Instagram

YRKKH latest News

बिजनेस पार्टनर की तलाश करते करते अभिरा एक शख्स से टकरा जाएगी. इस शख्स का नाम अंशुमन होगा जो कि पहली ही नजर में अभिरा को अपना दिल दे बैठेगा. अंशुमन अभिरा के साथ बिजनेस करने के लिए राजी हो जाएगा.

Abhira Armaan
6/8
Image credit: Instagram

Abhira Armaan

अभिरा और अंशुमन मिलकर साड़ी का बिजनेस आगे बढ़ाएंगे. इसी बीच अभिरा अरमान से मिलने वाली है. अभिरा को देखकर अरमान को सदमा लग जाएगा. अरमान दावा करेगा कि गीतांजलि मायरा की मां है.

Advertisement
YRKKH 28 May
7/8
Image credit: Instagram

YRKKH 28 May

इतना ही नहीं अरमान फैसला करेगा कि वो इस बार अभिरा को तलाक देगा. मौका पाते ही अरमान अभिरा को तलाक के पेपर्स थमाने वाला है. अरमान की ये हरकत अभिरा का दिल तोड़ देगी. वहीं कावेरी और विद्या भी ये बात सुनकर भड़क जाएंगी.

Samridhii Shukla
8/8
Image credit: Instagram

Samridhii Shukla

दूसरी तरफ अंशुमन अभिरा का दिल जीतने की कोशिश करेगा. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अंशुमन का किरदार टीवी एक्टर राहुल शर्मा निभाने वाले हैं. जल्द ही राहुल शर्मा एक अलग अंदाज में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखेंगे.

Tags Entertainment News Samridhii Shukla TV News Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

    Synopsis: Ikkis Review: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉलीवुड के ही-मैन की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

  • 4/5

    Dhurandhar Review: कैसी है Ranveer Singh की धुरंधर, पैसा वसूल या बर्बाद? क्लाइमेक्स में छुपा है सबसे बड़ा सस्पेंस

    Genre: SPY Thriller

    Synopsis: Dhurandhar Review: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर मूवी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. तो चलिए जानते है कैसी है ये फिल्म और क्या है इसके बेस्ट सीन्स.

LATEST NEWS

View all

The 50 Contestant: कौन है The 50 का दूसरा कंफर्म कंटेस्टेंट? Karan Patel के बाद सामने आया इस एक्टर का नाम

'Don't Complain', स्पोर्ट्स इवेंट में कोल्ड एक्सप्रेशन ट्रोलिंग पर Hema Malini का रिएक्शन, ट्रोलर्स की यूं की बोलती बंद

Border 2 के 3 मिनट 35 सेकंड के Trailer में दिखे वो 5 सीन जो आंखों से निकाल देंगे आंसू! मां-बेटे की विदाई चीर देगा दिल

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.