'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मनाया गया शिल्पा एस रायजादा का जन्मदिन
टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर रौनक फिर से लौट आई है। शो के सभी कलाकारों ने शूटिंग शुरू कर दी है, जहां से सामने आने वाली तस्वीरें फैंस के बीच खलबली मचा रही हैं। अगर सेट से सामने आई ताजा तस्वीरों की बात की जाए तो इनमें शिवांगी जोशी अपनी सहयोगी कलाकार शिल्पा एस रायजादा का जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। आइए आपको सेट से सामने आई ये तस्वीरें दिखाते हैं: