सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा एक नया मोड़
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अभिरा और अरमान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. अभिरा और अरमान ने कसम खा ली है कि वो अपने बीच के प्यार को कम नहीं होने देंगे. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा, अभिरा अपने कॉलेज में एंट्री करती है. कॉलेज में आते ही अभिरा काफी खुश हो जाती है. इसी बीच अरमान भी अभिरा के पीछे पीछे कॉलेज पहुंच जाता है. यहां पर अरमान को देखकर अभिरा को सदमा लग जाता है. जिसके बाद अभिरा अपने हॉस्टल जाती है. इसी बीच सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक औक बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है.