इन सितारों के लिए लीप बना सिर का दर्द
टीआरपी बटोरने के लिए मेकर्स अपने शो की कहानी में लीप का इस्तेमाल करते हैं। लीप आते ही शो की कहानी और कास्ट में भारी बदलाव देखने को मिलते हैं। कई बार तो किरदारों की उम्र तक बढ़ा दी जाती है। यही वजह है जो कई टीवी सितारे अपने सुपरहिट शो को छोड़ चुके हैं। इन सितारों ने उम्रदराज किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद इन लोगों ने अपना शो ही छोड़ डाला। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।