जाकिर खान ने भारत का बढ़ाया मान
पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों हर तरह छाए हुए हैं. उन्होंने ऐसा काम करके दिखाया कि भारत का सीना चौड़ा हो गया है. दरअसल, जाकिर खान ने अमेरिका की धरती पर हिंदी कॉमेडी से नया इतिहास रच दिया है. वह न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी स्टैंडअप शो करने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं. जाकिर खान का ये शो 17 अगस्त को हुआ और उनका नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय जाकिर खान को स्टेज से नीचे उतार दिया गया था. आइए जानते हैं कि ये किस्सा क्या है.